Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
स्तोत्र 150
याहवेह का स्तवन हो.
परमेश्वर का उनके मंदिर में स्तवन हो;
अत्यंत विशाल आकाश में उनका स्तवन हो.
उनके अद्भुत कार्यों के लिए उनका स्तवन हो;
उनके सर्वोत्कृष्ट महानता के योग्य उनका स्तवन हो.
तुरही के साथ उनका स्तवन हो,
वीणा तथा किन्नोर की संगत पर उनका स्तवन हो,
खंजरी और नृत्य के साथ उनका स्तवन हो,
तन्तु एवं बांसुरी के साथ उनका स्तवन हो,
झांझ की ध्वनि की संगत पर उनका स्तवन हो,
झांझ की उच्च झंकार में उनका स्तवन हो.
हर एक प्राणी, जिसमें जीवन का श्वास है, याहवेह का स्तवन करे.
याहवेह का स्तवन हो!
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.