Skip to content
BibleKenya

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि

स्तोत्र 149

याहवेह का स्तवन हो.

याहवेह के लिए एक नया गीत गाओ,

भक्तों की सभा में उनका स्तवन किया जाए.

इस्राएल अपने कर्ता में आनंदित हो;

ज़ियोन की सन्तति अपने राजा में उल्‍लसित हो.

वे उनकी महिमा में नृत्य के साथ स्तवन करें;

वे खंजरी और किन्‍नोर की संगत पर संगीत गाया करें.

क्योंकि याहवेह का आनंद उनकी प्रजा में मगन है;

वह भोले पुरुष को उद्धार से सुशोभित करते हैं.

सात्विक उनके पराक्रम में प्रफुल्लित रहें,

यहां तक कि वे अपने बिछौने पर भी हर्षोल्लास में गाते रहें.

उनके कण्ठ में परमेश्वर के लिए सर्वोत्कृष्ट वंदना

तथा उनके हाथों में दोधारी तलवार हो.

वे अन्य राष्ट्रों पर प्रतिशोध

तथा उनकी प्रजा पर दंड के लिए तत्पर रहें,

कि उनके राजा बेड़ियों में बंदी बनाए जाएं

और उनके अधिकारी लोहे की जंजीरों में,

कि उनके लिए निर्धारित दंड दिया जाए,

यह उनके समस्त भक्तों का सम्मान होगा.

याहवेह का स्तवन हो.

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.