Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 46

परमेश्वर हमारा शरणस्थान

प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का, अलामोत की राग पर एक गीत

परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है,

संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक1।

इस कारण हमको कोई भय नहीं चाहे पृथ्वी

उलट जाए,

और पहाड़ समुद्र के बीच में डाल दिए जाएँ;

चाहे समुद्र गरजें और फेन उठाए,

और पहाड़ उसकी बाढ़ से काँप उठे। (सेला) (लूका 21:25, मत्ती 7:25)

एक नदी है जिसकी नहरों से परमेश्वर के

नगर में

अर्थात् परमप्रधान के पवित्र निवास भवन में

आनन्द होता है।

परमेश्वर उस नगर के बीच में है, वह कभी

टलने का नहीं;

पौ फटते ही परमेश्वर उसकी सहायता करता है।

जाति-जाति के लोग झल्ला उठे, राज्य-राज्य

के लोग डगमगाने लगे;

वह बोल उठा, और पृथ्वी पिघल गई। (प्रका. 11:18, भज. 2:1)

सेनाओं का यहोवा हमारे संग है;

याकूब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है। (सेला)

आओ, यहोवा के महाकर्म देखो,

कि उसने पृथ्वी पर कैसा-कैसा उजाड़

किया है।

वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों को मिटाता है;

वह धनुष को तोड़ता, और भाले को दो टुकड़े कर डालता है,

और रथों को आग में झोंक देता है!

“चुप हो जाओ, और जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूँ2।

मैं जातियों में महान हूँ,

मैं पृथ्वी भर में महान हूँ!”

सेनाओं का यहोवा हमारे संग है;

याकूब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है। (सेला)

Source notes (2)
  1. Footnote संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक: यहाँ सहायक अर्थात्, सहयोग एवं सहकारिता। संकट: अर्थात् तनाव और दुःख देनेवाली सब परिस्थितियाँ।
  2. Footnote जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूँ: देखो मैंने क्या-क्या किया जो मेरे परमेश्वर होने का प्रमाण है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.