Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 47

परमेश्वर हमारा राजा

प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का भजन

हे देश-देश के सब लोगों, तालियाँ बजाओ!

ऊँचे शब्द से परमेश्वर के लिये जयजयकार करो!

क्योंकि यहोवा परमप्रधान और भययोग्य है,

वह सारी पृथ्वी के ऊपर महाराजा है।

वह देश-देश के लोगों को हमारे सम्मुख

नीचा करता,

और जाति-जाति को हमारे पाँवों के नीचे कर

देता है।

वह हमारे लिये उत्तम भाग चुन लेगा1,

जो उसके प्रिय याकूब के घमण्ड का कारण है। (सेला)

परमेश्वर जयजयकार सहित,

यहोवा नरसिंगे के शब्द के साथ ऊपर गया है। (लूका 24:51, यूह. 6:62, प्रेरि. 1:9, भज. 68:1,2)

परमेश्वर का भजन गाओ, भजन गाओ!

हमारे महाराजा का भजन गाओ, भजन गाओ!

क्योंकि परमेश्वर सारी पृथ्वी का महाराजा है;

समझ बूझकर बुद्धि से भजन गाओ।

परमेश्वर जाति-जाति पर राज्य करता है;

परमेश्वर अपने पवित्र सिंहासन पर

विराजमान है2। (भज. 96:10, प्रका. 19:6)

राज्य-राज्य के रईस अब्राहम के परमेश्वर

की प्रजा होने के लिये इकट्ठे हुए हैं।

क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्वर के वश में हैं,

वह तो शिरोमणि है।

Source notes (2)
  1. Footnote वह हमारे लिये उत्तम भाग चुन लेगा: उसने चुनकर उस भूमि को निश्चित कर लिया जिसे हम विरासत में पाएँगे। उसने संसार के सब देशों में से इसे चुना है कि वह उसके लोगों की विरासत हो।
  2. Footnote परमेश्वर अपने पवित्र सिंहासन पर विराजमान है: उसके पवित्र सिंहासन पर अर्थात् उसका राज्य पवित्रता और न्याय का है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.