इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
भजन संहिता 128
परमेश्वर का भय मानने की आशीष
यात्रा का गीत
क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है,
और उसके मार्गों पर चलता है1!
तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा;
तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।
तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी;
तेरी मेज के चारों ओर तेरे बच्चे जैतून के पौधे के समान होंगे।
सुन, जो पुरुष यहोवा का भय मानता हो,
वह ऐसी ही आशीष पाएगा।
यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे2,
और तू जीवन भर यरूशलेम का कुशल देखता रहे!
वरन् तू अपने नाती-पोतों को भी देखने पाए!
इस्राएल को शान्ति मिले!
Source notes (2)
- Footnote उसके मार्गों पर चलता है: परमेश्वर की आज्ञा और आदेशों के मार्ग।
- Footnote यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे: वह तुझे खेतों में और घरों में ही आशीष नहीं देगा परन्तु तेरी आशीषें सीधी सिय्योन से आती प्रतीत होंगी।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.