Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 127

परमेश्वर का आशीर्वाद

सुलैमान की यात्रा का गीत

यदि घर को यहोवा न बनाए,

तो उसके बनानेवालों का परिश्रम व्यर्थ होगा।

यदि नगर की रक्षा यहोवा न करे,

तो रखवाले का जागना व्यर्थ ही होगा।

तुम जो सवेरे उठते और देर करके विश्राम करते

और कठोर परिश्रम की रोटी खाते हो, यह सब तुम्हारे लिये व्यर्थ ही है;

क्योंकि वह अपने प्रियों को यों ही नींद प्रदान करता है।

देखो, बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं1,

गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।

जैसे वीर के हाथ में तीर,

वैसे ही जवानी के बच्चे होते हैं।

क्या ही धन्य है वह पुरुष जिसने अपने तरकश को उनसे भर लिया हो!

वह फाटक के पास अपने शत्रुओं से बातें करते संकोच न करेगा।

Source notes (1)
  1. Footnote बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं: वे प्रकृति की ओर से परमेश्वर की भक्ति का प्रतिफल हैं वे परमेश्वर की प्रतिज्ञा के अनुसार आशीषें हैं।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.