इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
भजन संहिता 121
परमेश्वर हमारा रक्षक
यात्रा का गीत
मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर उठाऊँगा।
मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी?
मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलती है,
जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।
वह तेरे पाँव को टलने न देगा1,
तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा।
सुन, इस्राएल का रक्षक,
न ऊँघेगा और न सोएगा।
यहोवा तेरा रक्षक है;
यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है।
न तो दिन को धूप से,
और न रात को चाँदनी से तेरी कुछ हानि होगी।
यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा;
वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।
यहोवा तेरे आने-जाने में
तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा2।
Source notes (2)
- Footnote वह तेरे पाँव को टलने न देगा: वह तुम्हें दृढ़ खड़ा रहने में सक्षम बनाएगा। उसकी शरण में तू सुरक्षित है।
- Footnote यहोवा .... तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा: अर्थात् हर जगह हर समय।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.