Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 120

परमेश्वर से मदद के लिए प्रार्थना

यात्रा का गीत

संकट के समय मैंने यहोवा को पुकारा,

और उसने मेरी सुन ली।

हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुँह से

और छली जीभ से मेरी रक्षा कर।

हे छली जीभ,

तुझको क्या मिले? और तेरे साथ और क्या अधिक किया जाए?

वीर के नोकीले तीर

और झाऊ के अंगारे!

हाय, हाय, क्योंकि मुझे मेशेक में परदेशी होकर रहना पड़ा

और केदार के तम्बुओं में बसना पड़ा है!

बहुत समय से मुझ को मेल के बैरियों के साथ बसना पड़ा है।

मैं तो मेल चाहता हूँ;

परन्तु मेरे बोलते1 ही, वे लड़ना चाहते हैं!

Source notes (1)
  1. Footnote मेरे बोलते: जब भी इसकी चर्चा करता हूँ, में जब भी अपनी दु:खित भावनाओं को व्यक्त करता हूँ, वे अनसुना करते हैं; उन्हें किसी बात से सन्तोष नहीं होता है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.