Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 122

यरूशलेम की शान्ति के लिये प्रार्थना

दाऊद की यात्रा का गीत

जब लोगों ने मुझसे कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,”

तब मैं आनन्दित हुआ।

हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर,

हम खड़े हो गए हैं!

हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है,

जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।

वहाँ यहोवा के गोत्र-गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं;

यह इस्राएल के लिये साक्षी है।

वहाँ तो न्याय के सिंहासन1,

दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं।

यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो,

तेरे प्रेमी कुशल से रहें!

तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति,

और तेरे महलों में कुशल होवे!

अपने भाइयों और संगियों के निमित्त,

मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे!

अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त,

मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।

Source notes (1)
  1. Footnote न्याय के सिंहासन: जिन आसनों पर बैठकर न्याय किया जाता है। आज सिंहासन शब्द से समझा जाता है राजाओं के आसन।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.