Skip to content
BibleKenya

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि

होशेआ 7

जब मैं इस्राएल को चंगा करूंगा,

एफ्राईम के पाप

और शमरिया के अपराध प्रगट किए जाएंगे.

वे धोखा देते हैं,

चोर घरों में चोरी करते हैं,

लुटेरे गलियों में लूटमार करते हैं;

पर वे यह नहीं समझते

कि मैं उनके सब बुरे कामों को याद रखता हूं.

उनके पाप उन्हें पूरी तरह खा जाते हैं;

उनके काम हमेशा मेरी दृष्टि में बने रहते हैं.

“वे राजा को अपनी दुष्टता,

और राजकुमारों को अपने झूठी बातों से खुश रखते हैं.

वे सबके सब व्यभिचारी हैं,

एक जलते हुए चूल्हे के समान

जिसकी आग को रोटी बनानेवाला तब तक तेज नहीं करता

जब तक वह आटा गूंधकर पकाने के लिए तैयार नहीं कर लेता.

हमारे राजा के त्योहार के दिन

राजकुमार दाखमधु पीकर उत्तेजित होते हैं,

और वह हंसी उड़ानेवालों के साथ शामिल होता है.

उनके ह्रदय एक चूल्हे के समान हैं;

वे उसके पास षड़्‍यंत्र रचकर जाते हैं.

उनकी लालसा रात भर सुलगती रहती है;

और सुबह यह आग की ज्वाला की तरह भभक उठती है.

वे सबके सब चूल्हे के समान गर्म हैं;

वे अपने शासकों को भस्म कर देते हैं.

उनके सब राजा मारे जाते हैं,

पर उनमें से कोई भी मुझे नहीं पुकारता.

“एफ्राईम अन्य राष्ट्रों के लोगों के साथ घुल-मिल जाता है;

एफ्राईम उस रोटी के समान है, जिसे पकाते समय पलटा नहीं गया है.

परदेशी उसकी शक्ति का शोषण करते हैं,

पर वह इसे समझ नहीं पाता है.

उसके बाल पकते जा रहे हैं,

पर वह ध्यान नहीं देता है.

इस्राएल का अहंकार उसके विरुद्ध गवाही देता है,

पर इन सबके बावजूद

वह याहवेह अपने परमेश्वर के पास लौटकर नहीं आता

या उसकी खोज नहीं करता.

“एफ्राईम एक पेंडुकी की तरह है,

जो आसानी से धोखा खाता है और निर्बुद्धि है—

उन्होंने सहायता के लिए मिस्र को पुकारा,

अब अश्शूर की ओर जाते हैं.

जब वे जाते हैं, तब मैं उन पर अपना जाल डालूंगा;

मैं उन्हें आकाश के पक्षियों के समान नीचे गिरा दूंगा.

जब मैं सुनूंगा कि वे एक साथ झुंड में इकट्ठा हो रहे हैं,

तो मैं उन्हें पकड़ लूंगा.

उन पर हाय,

क्योंकि वे मुझसे अलग हो गये हैं!

सर्वनाश हो उनका,

क्योंकि उन्होंने मेरे विरुद्ध विद्रोह किया है!

मैं उन्हें छुड़ाने की इच्छा रखता हूं

पर वे मेरे बारे में झूठ बोलते हैं.

वे मुझे अपने हृदय से नहीं पुकारते

पर अपने बिछौने पर पड़े विलाप करते हैं.

अनाज और नई दाखमधु के लिये

वे अपने देवताओं से याचना करते हुए अपने आपको घायल करते हैं,

पर वे मुझसे दूर रहते हैं.

मैंने उन्हें प्रशिक्षित किया और उनकी सेना को सशक्त किया,

पर वे मेरे ही विरुद्ध षड़्‍यंत्र रचते हैं.

वे सर्वोच्च परमेश्वर की ओर नहीं फिर रहे हैं;

वे त्रुटिपूर्ण धनुष के समान हैं.

उनके अगुएं घमंड से भरी बातों के कारण

तलवार से मारे जाएंगे.

इसी कारण से उन्हें मिस्र देश में

ठट्ठों में उड़ाया जाएगा.

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.