Skip to content
BibleKenya

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि

1 इतिहास 25

संगीतकारों के वर्ग

दावीद और सेनापतियों ने मिलकर आसफ, हेमान और यदूथून के पुत्रों को अलग कर दिया कि जब वे नेबेल और किन्‍नोर नामक वाद्य यंत्र और झांझ बजाएं, वे भविष्यवाणी किया करें. जिन्हें इस सेवा की जवाबदारी सौंपी गई थी, उनकी सूची इस प्रकार है.

आसफ के पुत्रों में से:

ज़क्‍कूर, योसेफ़, नेथनियाह और आषारेलाह. आसफ के पुत्र खुद आसफ की अगुवाई में सेवा करते थे, आसफ राजा के आदेश पर भविष्यवाणी करते थे.

यदूथून-वंशज:

यदूथून के वंशज थे गेदालियाह, ज़ेरी, येशाइयाह, शिमेई, हशाबियाह और मत्तीथियाह, ये छः अपने पिता यदूथून के साथ किन्‍नोर वाद्य यंत्र के संगीत में याहवेह की स्तुति करते, उनके प्रति धन्यवाद प्रकट करते और भविष्यवाणी करते थे.

हेमान वंशज:

हेमान के पुत्र थे बुक्कियाह, मत्तनियाह, उज्ज़िएल, शुबेल और येरीमोथ, हननियाह, हनानी, एलियाथाह, गिद्दालती और रोमामती-एत्सर, योषबेकाषाह, मल्लोथी, होथीर, माहाज़ीयोथ. (ये सभी राजा के दर्शी हेमान के पुत्र थे. इनकी जवाबदारी थी परमेश्वर के आदेश के अनुसार उनकी स्तुति करते रहना; क्योंकि परमेश्वर ने हेमान को चौदह पुत्र और तीन पुत्रियां दी थी.)

ये सभी याहवेह के भवन में उनके पिता की ही अगुवाई में, परमेश्वर के भवन की आराधना में झांझों, नेबेलों और किन्‍नोरों के संगीत पर गाने के लिए चुने गये थे.

आसफ, यदूथून और हेमान राजा के सामने उनकी अगुवाई में काम करते थे. सभी कुशल संगीतकारों और याहवेह के लिए गाने के लिए निपुण गायकों की, उनके संबंधियों के साथ कुल संख्या 288 थी. इन सभी ने अपनी ज़िम्मेदारियों का ज़िम्मा लेने के उद्देश्य से पासे फेंके-सभी ने, चाहे खास हो या सामान्य, शिक्षक हो या विद्यार्थी.

पहला संकेत आसफ से योसेफ़ के लिए था,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

दूसरा गेदालियाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

तीसरे में ज़क्‍कूर,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

चौथे में इज़री,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

पांचवें में नेथनियाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

छठवें में बुक्कियाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

सातवें में येशारेलाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

आठवें में येशाइयाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

नवें में मत्तनियाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

दसवें में शिमेई,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

ग्यारहवें में अज़रेल,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

बारहवें में हशाबियाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

तेरहवें में शेबुएल,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

चौदहवें में मत्तीथियाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

पन्द्रहवें में येरेमोथ,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

सोलहवें में हनानियाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

सत्रहवें में योषबेकाषाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

अठारहवें में हनानी,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

उन्‍नीसवें में मल्लोथी,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

बीसवें में एलियाथाह,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

इक्कीसवें में होथीर,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

बाईसवें में गिद्दालती,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

तेईसवें में माहाज़ीयोथ,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति,

चोबीसवें में रोमामती-एत्सर,

उसके पुत्र और संबंधी,

कुल 12 व्यक्ति.

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.