Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
1 इतिहास 24
पुरोहितों के दलों में विभाजन
अहरोन-वंशजों के समूह ये थे:
अहरोन के पुत्र थे नादाब, अबीहू, एलिएज़र और इथामार. मगर नादाब और अबीहू की मृत्यु उनके पिता के देखते-देखते हो गई थी. उनके कोई संतान भी न थी. फलस्वरूप एलिएज़र और इथामार ने पौरोहितिक कार्यभार अपने ऊपर ले लिया. एलिएज़र वंशज सादोक और इथामार-वंशज अहीमेलेख के साथ मिलकर दावीद ने सेवा के लिए उनके पदों के अनुसार उनके समूहों को बांट दिया. इसलिये कि एलिएज़र-वंशजों में इथामार-वंशजों से संख्या में ज्यादा मुख्य पाए गए, उनका बंटवारा इस प्रकार किया गया: एलिएज़र-वंशजों में सोलह और इथामार-वंशजों में आठ मुख्य पाए गए, ये दोनों ही उनके घरानों के अनुसार थे. पासा फेंकने की प्रथा के द्वारा इन सभी का बंटवारा किया गया था; बिना किसी भेद-भाव के सभी का, क्योंकि वे मंदिर के, हां, परमेश्वर के लिए चुने गए अधिकारी थे. ये दोनों ही एलिएज़र और इथामार-वंशज थे.
लेवियों में से नेथानेल के पुत्र शेमायाह ने राजा, शासकों, पुरोहित सादोक, अबीयाथर के पुत्र अहीमेलेख और पुरोहितों के घरानों और लेवियों के सामने इन्हें लिख लिया. एक घराना एलिएज़र के लिए और एक घराना इथामार के लिए लिखा गया.
इस प्रक्रिया से पहला पासा यहोइयारिब के लिए,
दूसरा येदाइयाह के लिए,
तीसरा हारिम के लिए,
चौथा सेओरिम के लिए,
पांचवां मालाखियाह के लिए,
छठा मियामिन के लिए,
सातवां हक्कोज़ के लिए,
आठवां अबीयाह के लिए,
नवां येशुआ के लिए,
दसवां शेकानियाह के लिए,
ग्यारहवां एलियाशिब के लिए,
बारहवां याकिम के लिए,
तेरहवां हुप्पाह के लिए,
चौदहवां येशेबियाब के लिए,
पन्द्रहवां बिलगाह के लिए,
सोलहवां इम्मर के लिए,
सत्रहवां हेज़ीर के लिए,
अठारहवां हापीज़ीज़ के लिए,
उन्नीसवां पेथाइयाह के लिए,
बीसवां यहेजकेल के लिए,
इक्कीसवां याकिन के लिए,
बाईसवां गामुल के लिए,
तेईसवां देलाइयाह के लिए
और चौबीसवां माजियाह के लिए निकला.
जब ये अपने पूर्वज अहरोन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार याहवेह के भवन में आए, उन्हें सेवा के लिए ये ही पद सौंपे गए थे-ठीक जैसा आदेश उन्हें याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने दिया था.
लेवियों के मंडल
इनके अलावा लेवी के अन्य वंशजों का लेखा इस प्रकार है:
अमराम के पुत्रों में से शेबुएल;
शेबुएल के पुत्रों में से येहदेइया.
रेहाबिया के पुत्रों में से इश्शियाह, जो जेठा भी था.
इज़हारियों के वंशजों में से शेलोमोथ;
शेलोमोथ के वंशजों में से याहाथ.
हेब्रोन के पुत्र थे येरिया:
जो जेठा भी था, अमरियाह छोटा था, याहाज़िएल तीसरा और येकामियम चौथा.
उज्ज़िएल के पुत्रों में से मीकाह;
मीकाह के पुत्रों में से शामीर.
मीकाह का भाई था इश्शियाह;
इश्शियाह के पुत्रों में से ज़करयाह.
मेरारी के पुत्र माहली और मूशी;
यआत्सियाह का पुत्र बेनो,
मेरारी के पुत्र:
बेनो, शोहाम, ज़क्कूर और इबरी, जो यआत्सियाह से थे.
माहली से एलिएज़र, जिसके कोई संतान न हुई.
कीश से कीश के पुत्र थे: येराहमील.
मूशी के पुत्र माहली एदर और येरीमोथ.
ये सभी लेवियों के वंशज थे, जैसा उनके घराने द्वारा स्पष्ट है.
ठीक अपने संबंधियों, अहरोन-वंशजों के समान, उन्होंने भी राजा दावीद, सादोक, अहीमेलेख, लेवियों और पुरोहितों के घरानों के प्रधानों के सामने अपने पासे फेंके. ये सभी घरानों के प्रधान भी थे और उनके छोटे भाइयों के कुल के भी.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.