Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
1 इतिहास 2
इस्राएल के पुत्र
इस्राएल के पुत्रों के नाम ये है: रियूबेन, शिमओन, लेवी, यहूदाह, इस्साखार, ज़ेबुलून, दान, योसेफ़, बिन्यामिन, नफताली, गाद और आशेर.
यहूदाह गोत्र
हेज़रोन के पुत्र तक
यहूदाह के पुत्र:
एर, ओनान और शेलाह. ये तीनों कनानी शुआ की पुत्री से पैदा हुए थे.
(एर, यहूदाह का पहलौठा याहवेह की दृष्टि में दुष्ट था; इसलिये याहवेह ने उसके प्राण ले लिए.)
यहूदाह की पुत्र-वधू तामार से उन्हें पेरेज़ और ज़ेराह पैदा हुए.
यहूदाह गोत्र पांच पुत्र थे.
पेरेज़ के पुत्र:
हेज़रोन और हामुल.
ज़ेराह के पुत्र:
ज़िमरी, एथन, हेमान, कालकोल और दारा1, कुल पांच पुत्र.
कारमी के पुत्र:
आखान, अर्थात् इस्राएल की विपदा, जिसने भेंट किए हुए सामान को लेकर आज्ञा तोड़ी थी;
एथन का पुत्र:
अज़रियाह.
हेज़रोन के पुत्र, जो उसे पैदा हुए:
येराहमील, राम और क़ेलब.
हेज़रोन के पुत्र राम से लेकर
राम पिता था अम्मीनादाब का
और अम्मीनादाब नाहशोन का, जो यहूदाह के पुत्रों का नायक हुआ;
नाहशोन पिता था सालमा का,
सालमा बोअज़ का,
बोअज़ ओबेद का,
ओबेद, यिशै का.
येस्सी का पहलौठा था
एलियाब, दूसरा अबीनादाब,
तीसरा शिमिया, चौथा नेथानेल,
पांचवा रद्दाई, छठवां ओज़ेम
और सातवां दावीद.
उनकी बहनें थी, ज़ेरुइयाह और अबीगइल.
ज़ेरुइयाह के तीन पुत्र थे अबीशाई, योआब और आसाहेल.
अबीगइल ने अमासा को जन्म दिया. जिसका पिता था इशमाएली मूल का येथेर.
हेज़रोन के पुत्र कालेब
हेज़रोन के पुत्र कालेब को उसकी पत्नी अत्सूबा और येरिओथ से ये पुत्र पैदा हुए:
येशर, शोबाब और अर्दोन.
जब अत्सूबा की मृत्यु हुई, कालेब ने एफ़राथा से विवाह कर लिया, जिसने हूर को जन्म दिया.
हूर उरी का पिता हुआ और उरी बसलेल का.
इसके बाद में हेज़रोन ने माखीर की पुत्री से संबंध बनाया, माखीर गिलआद का पिता था. उसने साठ वर्ष की उम्र में उससे विवाह किया और उससे सेगूब का जन्म हुआ.
सेगूब याईर का पिता हुआ, जो गिलआद में तेईस नगरों का स्वामी था.
(किंतु गेशूर और अराम ने हव्वोथ-याईर, केनाथ और इन क्षेत्रों के साठ गांव इनसे छीन लिए.)
ये सभी गिलआद के पिता माखीर के वंश के थे.
कालेब-एफ़राथा में हेज़रोन की मृत्यु के बाद हेस्रोन की पत्नी अबीयाह ने अशहूर को जन्म दिया, जो तकोआ का पिता था.
हेज़रोन के पुत्र येराहमील
हेज़रोन के पहलौठे येराहमील के पुत्र थे:
पहलौठा राम, इसके बाद बूना, औरेन, ओज़ेम और अहीयाह. येराहमील की एक अन्य पत्नी भी थी, जिसका नाम था अटाराह; जो ओनम की माता थी.
येराहमील के पहलौठे राम के पुत्र:
माअज़, यामिन और एकर.
ओनम के पुत्र:
शम्माई और यादा.
शम्माई के पुत्र:
नादाब और अबीशूर. अबीशूर की पत्नी का नाम था अबीहाइल, जिससे आहबान और मोलिद का जन्म हुआ.
नादाब के पुत्र:
सेलेद और अप्पाईम. सेलेद निःसंतान ही मर गया.
अप्पाईम का पुत्र:
इशी था, इशी का शेशान, शेशान का अहलाई.
शम्माई के भाई यादा के पुत्र:
येथेर और योनातन थे. येथेर निःसंतान ही चल बसा.
योनातन के पुत्र थे:
पेलेथ और ज़ाज़ा.
ये थे येराहमील के वंशज.
शेशान के कोई पुत्र न हुआ, उसके सिर्फ पुत्रियां ही पैदा हुईं.
शेशान का यारहा नामक एक मिस्री दास था. शेशान ने अपनी पुत्री का विवाह अपने इसी दास से कर दिया. जिससे अत्तई का जन्म हुआ.
अत्तई नाथान का पिता था,
नाथान ज़ाबाद का,
ज़ाबाद एफलाल का,
एफलाल ओबेद का पिता था.
ओबेद येहू का,
और येहू अज़रियाह का.
अज़रियाह हेलेस का,
और हेलेस एलासाह का.
एलासाह सिसमाई का,
और सिसमाई शल्लूम का.
शल्लूम येकामियाह का,
और येकामियाह एलीशामा का.
कालेब के वंश
येराहमील के भाई कालेब के पुत्र:
उसका पहलौठा मेषा, जो ज़ीफ़ का पिता था,
और दूसरा मारेशाह हेब्रोन का.
हेब्रोन के पुत्र:
कोराह, तप्पूआह, रेकेम और शेमा.
रेहाम का पिता था शेमा,
जो योरकिअम का पिता था,
और रेकेम शम्माई का पिता था.
शम्माई का पुत्र था माओन;
माओन बेथ-त्सूर का पिता था.
कालेब की उप-पत्नी एफाह ने,
हारान, मोत्सा और गज्ज़ा को जन्म दिया,
और हारान गज्ज़ा का पिता हुआ.
याहदाई के पुत्र:
रेगेम, योथाम, गेशन, पेलेत, एफाह और शाफ़.
कालेब की उप-पत्नी माकाह ने,
शेबर और तिरहाना को जन्म दिया.
उसने शाफ़ को भी जन्म दिया, जो मदमन्नाह का पिता था
और शेवा को भी, जो मकबेनाह और गिबिया का पिता था.
कालेब की पुत्री का नाम अक्सा था.
ये सभी कालेब के वंश के थे.
एफ़राथाह के पहलौठे हूर के पुत्र:
किरयथ-यआरीम का पिता शोबल, बेथलेहेम का पिता सालमा और बेथ-गादर का पिता हारेफ़
किरयथ-यआरीम के पिता शोबल के अन्य पुत्र भी थे हारोएह:
मेनुहोथ नगरवासियों का आधा भाग, और किरयथ-यआरीम नगर के परिवार: इथरी, पुथी, शुमार्था और मिशराई. इन्हीं से सोराही और एशताओली वंश के लोग पैदा हुए.
सालमा के पुत्र:
बेथलेहेम, नेतोफ़ाथी, अतारोथ-बेथ-योआब और आधे सोरि मानाहाथी, याबेज़ नगरवासी शास्त्रियों के वंशज: तीराही, शिमियाथी और सुकाथी. ये केनी जाति के वे लोग हैं, जो हम्माथ से आए थे, जो रेखाब वंश का मूल था.
Source notes (1)
- Footnote दारा कुछ मूल प्रतियों में दारदा
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.