Skip to content
BibleKenya

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि

1 इतिहास 1

आदम से अब्राहाम तक की वंशावली

नोआ के पुत्र

आदम, शेत, एनोश,

केनान, माहालालेल, यारेद,

हनोख, मेथुसेलाह, लामेख,

नोआ.

नोआ के पुत्र: शेम, हाम और याफेत.

याफेत का वंश

याफेत के पुत्र:

गोमर, मागोग, मेदिया, यावन, तूबल, मेशेख तथा तिरास थे.

गोमर के पुत्र:

अश्केनाज, रिफात1 तथा तोगरमाह थे.

यावन के पुत्र:

एलिशाह, तरशीश, कित्तिम तथा दोदानिम थे.

हाम का वंश

हाम के पुत्र:

कूश, मिस्र, पूट तथा कनान हुए.

कूश के पुत्र:

सेबा, हाविलाह, सबताह, रामाह और सबतेका.

रामाह के पुत्र:

शीबा और देदान.

कूश उस निमरोद का पिता था

जो पृथ्वी पर पहले वीर व्यक्ति के रूप में मशहूर हुआ.

मिस्र के पुत्र:

लूदिम, अनामिम, लेहाबिम, नाफतुहि, पथरूस, कस्लूह और काफ़तोर (जिनसे फिलिस्तीनी राष्ट्र निकले).

कनान का पहला पुत्र

सीदोन फिर हित्ती, यबूसी, अमोरी, गिर्गाशी, हिव्वी, आरकी, सीनी, अरवादी, ज़ेमारी और हामाथी.

शेम का वंश

शेम के पुत्र:

एलाम, अशहूर, अरफाक्साद, लूद तथा अराम थे.

अराम के पुत्र:

उज़, हूल, गेथर तथा मेशेख थे.

अरफाक्साद शेलाह का पिता था,

शेलाह एबर का.

एबर के दो पुत्र हुए:

एक का नाम पेलेग2, क्योंकि उनके समय में पृथ्वी का बंटवारा हुआ. उनके भाई का नाम योकतान था.

योकतान के पुत्र:

अलमोदाद, शेलेफ, हासारमेबेथ, जेराह, हादरोम, उजाल, दिखलाह, ओबाल, अबीमाएल, शीबा, ओफीर, हाविलाह और योबाब. ये सभी योकतान के पुत्र थे.

शेम, अरफाक्साद, शेलाह,

एबर, पेलेग, रेउ,

सेरुग, नाहोर, तेराह,

अब्राम (अर्थात् अब्राहाम).

अब्राहाम-वंशज

अब्राहाम के पुत्र थे: यित्सहाक और इशमाएल.

हागार द्वारा अब्राहाम के वंशज

उनकी वंशावली इस प्रकार है:

इशमाएल का पहलौठा था: नेबाइयोथ और दूसरे पुत्र थे, केदार, अदबील, मिबसाम, मिशमा, दूमाह, मास्सा, हदद, तेमा, येतुर, नाफिश और केदेमाह.

ये इशमाएल के पुत्र थे.

केतुराह द्वारा अब्राहाम के वंशज

केतुराह जो अब्राहाम की रखैल थी, उसके पुत्र थे: ज़िमरान,

योकशान, मेदान, मिदियान, इशबक और शुआह.

योकशान के पुत्र थे,

शीबा और देदान.

मिदियान के पुत्र:

एफाह, एफ़र, हनोख, अविदा तथा एलदाह थे.

ये सब केतुराह से पैदा हुए थे.

सारा द्वारा अब्राहाम के वंशज

अब्राहाम यित्सहाक के पिता थे.

यित्सहाक के पुत्र थे:

एसाव और इस्राएल.

एसाव के पुत्र

एसाव के पुत्र थे:

एलिफाज़, रियुएल, योउश, यालम और कोराह.

एलिफाज़ के पुत्र थे:

तेमान, ओमर, ज़ेफो, गाताम, केनाज़;

तिम्ना और अमालेक.

रियुएल के पुत्र थे:

नाहाथ, ज़ेराह, शम्माह और मिज्जाह.

एदोम में सेईर के लोग

सेईर के पुत्र थे:

लोतन, शोबल, ज़िबेओन, अनाह, दिशोन, एज़र और दिशान.

लोतन के पुत्र:

होरी और होमाम. लोतन की बहन का नाम तिम्ना था.

शोबल के पुत्र थे:

अलवान, मानाहाथ, एबल, शेफो और ओनम.

ज़िबेओन के पुत्र:

अइयाह और अनाह.

अनाह का पुत्र था

दिशोन.

दिशोन के पुत्र:

हेमदान, एशबान, इथरान और चेरन.

एज़र के पुत्र:

बिलहान, त्सावन और आकन.

दिशान के पुत्र:

उज़ और अरान.

एदोम देश के नायक

इसके पहले कि इस्राएल पर किसी राजा का शासन होता, एदोम देश पर राज्य करनेवाले राजा ये थे:

बेओर का पुत्र बेला, उसके द्वारा शासित नगर का नाम था दिनहाबाह.

बेला के मरने के बाद, उसके स्थान पर बोज़राहवासी ज़ेराह का पुत्र योबाब राजा बना.

योबाब के मरने के बाद, उसके स्थान पर तेमानियों के देश का व्यक्ति हुशम राजा बना.

हुशम के मरने के बाद, उसके स्थान पर बेदद का पुत्र हदद राजा बना. उसने मोआब देश में मिदियानी सेना को हरा दिया. उसके द्वारा शासित नगर का नाम था आविथ.

हदद के मरने के बाद, उसके स्थान पर मसरेकाह का सामलाह राजा बना.

सामलाह के मरने के बाद, फरात नदी पर बसे रेहोबोथ का निवासी शाऊल उनके स्थान पर राजा बना.

शाऊल के मरने के बाद, उसके स्थान पर अखबोर का पुत्र बाल-हनन राजा बना.

बाल-हनन मरने के बाद, उसके स्थान पर हदद राजा बना. उस नगर का नाम पाऊ था तथा उसकी पत्नी का नाम मेहेताबेल था. वह मातरेद की पुत्री थी और मातरेद मेत्साहब की पुत्री थी. तब हदद की भी मृत्यु हो गई.

एदोम देश के नायकों के नाम ये है:

नायक तिम्ना, अलवाह, यथेथ, ओहोलिबामाह, एलाह, पिनोन, केनाज़, तेमान, मिबज़ार, मगदिएल, इराम.

ये सभी एदोम देश के प्रधान हुए.

Source notes (2)
  1. Footnote कुछ हस्तलेखों में दिफात
  2. Footnote पेलेग अर्थात् बंटवारा

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.