Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 76

जयवन्त परमेश्वर

प्रधान बजानेवाले के लिये: तारवाले बाजों के साथ, आसाप का भजन, गीत

परमेश्वर यहूदा में जाना गया है,

उसका नाम इस्राएल में महान हुआ है।

और उसका मण्डप शालेम में,

और उसका धाम सिय्योन में है।

वहाँ उसने तीरों को,

ढाल, तलवार को और युद्ध के अन्य हथियारों को तोड़ डाला। (सेला)

हे परमेश्वर, तू तो ज्योतिर्मय है:

तू अहेर से भरे हुए पहाड़ों से अधिक उत्तम और महान है।

दृढ़ मनवाले लुट गए, और भारी नींद में पड़े हैं;

और शूरवीरों में से किसी का हाथ न चला।

हे याकूब के परमेश्वर, तेरी घुड़की से,

रथों समेत घोड़े भारी नींद में पड़े हैं।

केवल तू ही भययोग्य है;

और जब तू क्रोध करने लगे, तब तेरे सामने कौन खड़ा रह सकेगा?

तूने स्वर्ग से निर्णय सुनाया है;

पृथ्वी उस समय सुनकर डर गई, और चुप रही,

जब परमेश्वर न्याय करने को,

और पृथ्वी के सब नम्र लोगों का उद्धार करने को उठा1। (सेला)

निश्चय मनुष्य की जलजलाहट तेरी स्तुति का कारण हो जाएगी,

और जो जलजलाहट रह जाए, उसको तू रोकेगा।

अपने परमेश्वर यहोवा की मन्नत मानो, और पूरी भी करो;

वह जो भय के योग्य है2, उसके आस-पास के सब उसके लिये भेंट ले आएँ।

वह तो प्रधानों का अभिमान मिटा देगा;

वह पृथ्वी के राजाओं को भययोग्य जान पड़ता है।

Source notes (2)
  1. Footnote जब परमेश्वर न्याय करने .... उठा: अर्थात् जब वह अपनी प्रजा के शत्रुओं को उखाड़ फेंकने और नष्ट करने आया जैसा इस भजन के पूर्वोक्त अंश में व्यक्त है।
  2. Footnote वह जो भय के योग्य है: यह भय उत्पन्न करने के लिए नहीं है कि भेंटे चढ़ाई जाएँ परन्तु वे इसलिए चढ़ाई जाएँ कि उसने प्रगट कर दिया कि वही भय और श्रद्धा के योग्य है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.