Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 75

न्याय के लिए परमेश्वर का धन्यवाद

प्रधान बजानेवाले के लिये: अलतशहेत राग में आसाप का भजन। गीत।

हे परमेश्वर हम तेरा धन्यवाद करते, हम तेरा नाम धन्यवाद करते हैं;

क्योंकि तेरा नाम प्रगट हुआ है1, तेरे आश्चर्यकर्मों का वर्णन हो रहा है।

जब ठीक समय आएगा

तब मैं आप ही ठीक-ठीक न्याय करूँगा।

जब पृथ्वी अपने सब रहनेवालों समेत डोल रही है,

तब मैं ही उसके खम्भों को स्थिर करता हूँ। (सेला)

मैंने घमण्डियों से कहा, “घमण्ड मत करो,”

और दुष्टों से, “सींग ऊँचा मत करो;

अपना सींग बहुत ऊँचा मत करो,

न सिर उठाकर ढिठाई की बात बोलो।”

क्योंकि बढ़ती न तो पूरब से न पश्चिम से,

और न जंगल की ओर से आती है;

परन्तु परमेश्वर ही न्यायी है,

वह एक को घटाता और दूसरे को बढ़ाता है।

यहोवा के हाथ में एक कटोरा है, जिसमें का दाखमधु झागवाला है;

उसमें मसाला मिला है2, और वह उसमें से उण्डेलता है,

निश्चय उसकी तलछट तक पृथ्वी के सब दुष्ट लोग पी जाएँगे। (यिर्म. 25:15, प्रका. 14:10, प्रका. 16:19)

परन्तु मैं तो सदा प्रचार करता रहूँगा,

मैं याकूब के परमेश्वर का भजन गाऊँगा।

दुष्टों के सब सींगों को मैं काट डालूँगा,

परन्तु धर्मी के सींग ऊँचे किए जाएँगे।

Source notes (2)
  1. Footnote तेरा नाम प्रगट हुआ है: अर्थात् परमेश्वर निकट है। विशेष रूप से वह उन पर प्रगट हुआ है और इस कारण उसकी स्तुति का अवसर उत्पन्न होता है।
  2. Footnote उसमें मसाला मिला है: कहने का अर्थ है कि परमेश्वर का क्रोध एक मदिरा के सदृश्य है जिसका नशा बढ़ाया गया हो।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.