Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 64

अनर्थकारियों से संरक्षण

प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन

हे परमेश्वर, जब मैं तेरी दुहाई दूँ, तब मेरी सुन;

शत्रु के उपजाए हुए भय के समय मेरे प्राण की रक्षा कर।

कुकर्मियों की गोष्ठी से,

और अनर्थकारियों के हुल्लड़ से मेरी आड़ हो।

उन्होंने अपनी जीभ को तलवार के समान तेज किया है,

और अपने कड़वे वचनों के तीरों को चढ़ाया है;

ताकि छिपकर खरे मनुष्य को मारें;

वे निडर होकर उसको अचानक मारते भी हैं।

वे बुरे काम करने को हियाव बाँधते हैं;

वे फंदे लगाने के विषय बातचीत करते हैं;

और कहते हैं, “हमको कौन देखेगा?”

वे कुटिलता की युक्ति निकालते हैं;

और कहते हैं, “हमने पक्की युक्ति खोजकर निकाली है।”

क्योंकि मनुष्य के मन और हृदय के विचार गहरे है।

परन्तु परमेश्वर उन पर तीर चलाएगा1;

वे अचानक घायल हो जाएँगे।

वे अपने ही वचनों के कारण ठोकर खाकर गिर पड़ेंगे;

जितने उन पर दृष्टि करेंगे वे सब अपने-अपने सिर हिलाएँगे

तब सारे लोग डर जाएँगे2;

और परमेश्वर के कामों का बखान करेंगे,

और उसके कार्यक्रम को भली भाँति समझेंगे।

धर्मी तो यहोवा के कारण आनन्दित होकर उसका शरणागत होगा,

और सब सीधे मनवाले बड़ाई करेंगे।

Source notes (2)
  1. Footnote परन्तु परमेश्वर उन पर तीर चलाएगा: मनुष्यों पर तीर चलाने का उनका उद्देश्य है परन्तु इससे पहले कि वे सक्षम हों परमेश्वर उन पर अपने तीर चलाएगा।
  2. Footnote तब सारे लोग डर जाएँगे: दुष्ट को जब न्याय समेत दण्ड मिलेगा तब सब मनुष्य परमेश्वर का आदर करना सीख लेंगे और ऐसे सामर्थी परमेश्वर का भय मानेंगे।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.