Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 63

प्यासा मन परमेश्वर में तृप्त

दाऊद का भजन; जब वह यहूदा के जंगल में था।

हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है,

मैं तुझे यत्न से ढूँढ़ूगा;

सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर1,

मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।

इस प्रकार से मैंने पवित्रस्थान में तुझ पर दृष्टि की,

कि तेरी सामर्थ्य और महिमा को देखूँ।

क्योंकि तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है,

मैं तेरी प्रशंसा करूँगा।

इसी प्रकार मैं जीवन भर तुझे धन्य कहता रहूँगा;

और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊँगा।

मेरा जीव मानो चर्बी और चिकने भोजन से तृप्त होगा,

और मैं जयजयकार करके तेरी स्तुति करूँगा।

जब मैं बिछौने पर पड़ा तेरा स्मरण करूँगा,

तब रात के एक-एक पहर में तुझ पर ध्यान करूँगा;

क्योंकि तू मेरा सहायक बना है,

इसलिए मैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करूँगा2।

मेरा मन तेरे पीछे-पीछे लगा चलता है;

और मुझे तो तू अपने दाहिने हाथ से थाम रखता है।

परन्तु जो मेरे प्राण के खोजी हैं,

वे पृथ्वी के नीचे स्थानों में जा पड़ेंगे;

वे तलवार से मारे जाएँगे,

और गीदड़ों का आहार हो जाएँगे।

परन्तु राजा परमेश्वर के कारण आनन्दित होगा;

जो कोई परमेश्वर की शपथ खाए, वह बड़ाई करने पाएगा;

परन्तु झूठ बोलनेवालों का मुँह बन्द किया जाएगा।

Source notes (2)
  1. Footnote सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर: अर्थात् जैसे सूखी भूमि में कोई प्यासा हो वैसे मेरी आत्मा परमेश्वर के लिए तरसती है।
  2. Footnote मैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करूँगा: तेरे पंखों के नीचे या उनकी सुरक्षा में सुरक्षित रहूँगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.