Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 54

उद्धार के लिये प्रार्थना

प्रधान बजानेवाले के लिये, दाऊद का तारकले बाजों के साथ मश्कील जब जीपियों ने आकर शाऊल से कहा, “क्या दाऊद हमारे बीच में छिपा नहीं रहता?”

हे परमेश्वर अपने नाम के द्वारा मेरा उद्धार कर1,

और अपने पराक्रम से मेरा न्याय कर।

हे परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुन ले;

मेरे मुँह के वचनों की ओर कान लगा।

क्योंकि परदेशी मेरे विरुद्ध उठे हैं,

और कुकर्मी मेरे प्राण के गाहक हुए हैं;

उन्होंने परमेश्वर को अपने सम्मुख नहीं जाना। (सेला)

देखो, परमेश्वर मेरा सहायक है;

प्रभु मेरे प्राण को सम्भालनेवाला है।

वह मेरे द्रोहियों की बुराई को उन्हीं पर लौटा देगा;

हे परमेश्वर, अपनी सच्चाई के कारण उनका विनाश कर।

मैं तुझे स्वेच्छाबलि चढ़ाऊँगा2;

हे यहोवा, मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा,

क्योंकि यह उत्तम है।

क्योंकि तूने मुझे सब दुःखों से छुड़ाया है,

और मैंने अपने शत्रुओं पर विजयपूर्ण दृष्टि डाली है।

Source notes (2)
  1. Footnote हे परमेश्वर अपने नाम के द्वारा मेरा उद्धार कर: अर्थात् अपने सामर्थ्य द्वारा दोषमार्जन कर या मुझे बचा ले।
  2. Footnote मैं तुझे स्वेच्छाबलि चढ़ाऊँगा: अर्थात् वह अपनी मुक्त इच्छा से, बिना दबाव और बिना अनिवार्यता के बलि चढ़ाएगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.