Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 24

महिमामय राजा और उसका राज्य

दाऊद का भजन

पृथ्वी और जो कुछ उसमें है यहोवा ही का है;

जगत और उसमें निवास करनेवाले भी।

क्योंकि उसी ने उसकी नींव समुद्रों के ऊपर दृढ़ करके रखी1,

और महानदों के ऊपर स्थिर किया है।

यहोवा के पर्वत पर कौन चढ़ सकता है?

और उसके पवित्रस्थान में कौन खड़ा हो सकता है?

जिसके काम निर्दोष2 और हृदय शुद्ध है,

जिसने अपने मन को व्यर्थ बात की ओर नहीं लगाया,

और न कपट से शपथ खाई है।

वह यहोवा की ओर से आशीष पाएगा,

और अपने उद्धार करनेवाले परमेश्वर की

ओर से धर्मी ठहरेगा।

ऐसे ही लोग उसके खोजी है,

वे तेरे दर्शन के खोजी याकूबवंशी हैं। (सेला)

हे फाटकों, अपने सिर ऊँचे करो!

हे सनातन के द्वारों, ऊँचे हो जाओ!

क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा।

वह प्रतापी राजा कौन है?

यहोवा जो सामर्थी और पराक्रमी है,

परमेश्वर जो युद्ध में पराक्रमी है!

हे फाटकों, अपने सिर ऊँचे करो

हे सनातन के द्वारों तुम भी खुल जाओ!

क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा!

वह प्रतापी राजा कौन है?

सेनाओं का यहोवा, वही प्रतापी राजा है। (सेला)

Source notes (2)
  1. Footnote उसी ने उसकी नींव समुद्रों के ऊपर दृढ़ करके रखी: जैसे पृथ्वी जल से घिरी प्रतीत होती है तो उसे जल पर नींव डालकर दृढ़ रखने की अभिव्यक्ति स्वाभाविक है।
  2. Footnote जिसके काम निर्दोष: अर्थात् जो खरा है। हृदय शुद्ध है अर्थात् बाहरी आचरण ही खरा न हो उसका मन भी शुद्ध हो।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.