Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 23

परमेश्वर अपने लोगों का चरवाहा

दाऊद का भजन

यहोवा मेरा चरवाहा है,

मुझे कुछ घटी न होगी। (यशा. 40:11)

वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है;

वह मुझे सुखदाई जल1 के झरने के पास ले चलता है;

वह मेरे जी में जी ले आता है।

धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त

मेरी अगुआई करता है।

चाहे मैं घोर अंधकार से भरी हुई तराई में होकर चलूँ,

तो भी हानि से न डरूँगा,

क्योंकि तू मेरे साथ रहता है;

तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है।

तू मेरे सतानेवालों के सामने मेरे लिये मेज बिछाता है2;

तूने मेरे सिर पर तेल मला है,

मेरा कटोरा उमड़ रहा है।

निश्चय भलाई और करुणा जीवन भर मेरे

साथ-साथ बनी रहेंगी;

और मैं यहोवा के धाम में सर्वदा वास करूँगा।

Source notes (2)
  1. Footnote सुखदाई जल: रुका हुआ जल नहीं, परमेश्वर के जनों के लिए काम में लेने पर इसका अभिप्राय है, नीरवता, शान्ति, और प्राण का विश्राम।
  2. Footnote मेरे लिये मेज बिछाता है: परमेश्वर ने मेज लगाई, भोज का आयोजन किया जबकि उसके बैरी सामने थे।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.