इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
भजन संहिता 134
स्तुति करने का आह्वान
यात्रा का गीत
हे यहोवा के सब सेवकों, सुनो,
तुम जो रात-रात को यहोवा के भवन में खड़े रहते हो1,
यहोवा को धन्य कहो। (प्रका. 19:5)
अपने हाथ पवित्रस्थान में उठाकर,
यहोवा को धन्य कहो।
यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है,
वह सिय्योन से तुझे आशीष देवे।
Source notes (1)
- Footnote हे यहोवा के सब सेवकों, .... तुम जो रात-रात को .... भवन में खड़े रहते हो: मन्दिर में रात को या रात के एक पहर संगीत की सेवा के लिए गायक नियुक्त किए गए थे।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.