इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
भजन संहिता 133
परमेश्वर के लोगों की एकता
दाऊद की यात्रा का गीत
देखो, यह क्या ही भली और मनोहर बात है
कि भाई लोग आपस में मिले रहें!
यह तो उस उत्तम तेल के समान है,
जो हारून के सिर पर डाला गया था1,
और उसकी दाढ़ी से बहकर,
उसके वस्त्र की छोर तक पहुँच गया।
वह हेर्मोन की उस ओस के समान है,
जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती है!
यहोवा ने तो वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है।
Source notes (1)
- Footnote यह तो उस उत्तम तेल के समान है, जो हारून के सिर पर डाला गया था: जब हारून को पवित्र पद के लिए समर्पित किया गया था तब उसके सिर पर तेल डाला गया था।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.