इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
भजन संहिता 125
परमेश्वर अपने लोगों का बल
दाऊद की यात्रा का गीत
जो यहोवा पर भरोसा रखते हैं,
वे सिय्योन पर्वत के समान हैं,
जो टलता नहीं, वरन् सदा बना रहता है।
जिस प्रकार यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं,
उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों
ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगा1।
दुष्टों का राजदण्ड धर्मियों के भाग पर बना न रहेगा,
ऐसा न हो कि धर्मी अपने हाथ कुटिल काम की ओर बढ़ाएँ।
हे यहोवा, भलों का
और सीधे मनवालों का भला कर!
परन्तु जो मुड़कर टेढ़े मार्गों में चलते हैं,
उनको यहोवा अनर्थकारियों के संग निकाल देगा!
इस्राएल को शान्ति मिले! (नीति. 2:15)
Source notes (1)
- Footnote उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगा: जिस प्रकार यरूशलेम पहाड़ों के मध्य सुरक्षित है उसी प्रकार परमेश्वर की प्रजा परमेश्वर की सुरक्षा में है।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.