Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 12

दुष्ट द्वारा उत्पीड़न और परमेश्वर द्वारा स्थिर

प्रधान बजानेवाले के लिये खर्ज की राग में दाऊद का भजन

हे यहोवा बचा ले, क्योंकि एक भी भक्त नहीं रहा;

मनुष्यों में से विश्वासयोग्य लोग लुप्त‍ हो गए हैं।

प्रत्येक मनुष्य अपने पड़ोसी से झूठी बातें कहता है;

वे चापलूसी के होठों से दो रंगी बातें करते हैं।

यहोवा सब चापलूस होठों को

और उस जीभ को जिससे बड़ा बोल निकलता है1 काट डालेगा।

वे कहते हैं, “हम अपनी जीभ ही से जीतेंगे,

हमारे होंठ हमारे ही वश में हैं; हम पर कौन शासन कर सकेगा?”

दीन लोगों के लुट जाने, और दरिद्रों के कराहने के कारण,

यहोवा कहता है, “अब मैं उठूँगा, जिस पर

वे फुँकारते हैं उसे मैं चैन विश्राम दूँगा।”

यहोवा का वचन पवित्र है,

उस चाँदी के समान जो भट्ठी में मिट्टी पर ताई गई,

और सात बार निर्मल की गई हो2।

तू ही हे यहोवा उनकी रक्षा करेगा,

उनको इस काल के लोगों से सर्वदा के लिये बचाए रखेगा।

जब मनुष्यों में बुराई का आदर होता है,

तब दुष्ट लोग चारों ओर अकड़ते फिरते हैं।

Source notes (2)
  1. Footnote उस जीभ को जिससे बड़ा बोल निकलता है: बड़े बोल बोलनेवाले या आत्मस्वाभिमानी।
  2. Footnote सात बार निर्मल की गई हो: अर्थात् बार बार आग में पिघलाई गई।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.