इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
अय्यूब 25
शूही बिल्दद का वचन
तब शूही बिल्दद ने कहा,
“प्रभुता करना और डराना यह उसी का काम है1;
वह अपने ऊँचे-ऊँचे स्थानों में शान्ति रखता है।
क्या उसकी सेनाओं की गिनती हो सकती?
और कौन है जिस पर उसका प्रकाश नहीं पड़ता?
फिर मनुष्य परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी कैसे ठहर सकता है?
और जो स्त्री से उत्पन्न हुआ है वह कैसे निर्मल हो सकता है?
देख, उसकी दृष्टि में चन्द्रमा भी अंधेरा ठहरता,
और तारे भी निर्मल नहीं ठहरते।
फिर मनुष्य की क्या गिनती जो कीड़ा है,
और आदमी कहाँ रहा जो केंचुआ है!”
Source notes (1)
- Footnote प्रभुता करना और डराना यह उसी का काम है: अर्थात् परमेश्वर को राज करने का अधिकार है और उसे श्रद्धा अर्पित करना आवश्यक है।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.