Haryanvi Bible
उत्पत्ति 8
जल-प्रलय का अन्त
परमेसवर नै नूह अर जितने जंगळी-जानवर अर घरेलू पशु उसकै गैल जहाज म्ह थे, उन सारया की सुधि ली: अर परमेसवर नै धरती पै हवा चलाई, जिसतै पाणी घटण लाग्या। गहरे समुन्दर के चोए अर अकास के झरोखे बन्द होगे; अर मिह थम ग्या। अर एक सौ पचास दिन कै बाद पाणी धरती पै तै लगातार घटण लाग्या। सातमै महिन्ने कै सत्रहवें दिन, जहाज अरारात नाम के पहाड़ पै टिक ग्या। अर पाणी दसवें महिन्ने तक घटता चल्या गया, अर दसवें महिन्ने कै पैहल्ड़े दिन, पहाड़ां की चोट्टी दिखाई देण लाग्गी।
फेर इसा होया के चाळीस दिन कै बाद नूह नै अपणे बणाए होए जहाज की खिड़की खोलकै, एक काग उड़ा दिया: जिब ताहीं पाणी धरती पै तै सूख न्ही गया, जिब ताहीं काग आसै-पासै फिरदा रह्या। फेर उसनै अपणे धोरै तै एक कबूतरी ताहीं उड़ाया ताके देक्खै के पाणी धरती तै घट ग्या के न्ही। पर उस कबूतरी नै अपणे पैर टेकण खात्तर कोए जगहां न्ही मिली, अर वा नूह कै धोरै जहाज म्ह बोहड़ आई: क्यूँके सारी धरती कै उप्पर पाणी ए पाणी भरया था फेर उसनै हाथ बढ़ाकै उस ताहीं अपणे धोरै जहाज म्ह ले लिया। फेर और सात दिन रुक कै, उसनै उस्से कबूतरी ताहीं जहाज म्ह तै दुबारा उड़ा दिया। जिब कबूतरी साँझ कै बखत उसकै धोरै आगी, तो के देख्या के उसकी चोंच म्ह जैतून का एक नया पत्ता सै; इसतै नूह नै जाण लिया, के पाणी धरती पै घट ग्या सै। फेर उसनै सात दिन और ठहरकै उस्से कबूतरी ताहीं उड़ा दिया; अर वो उसकै धोरै फेर कदे बोहड़कै न्ही आई।
जिस बखत नूह की उम्र के छः सौ एक साल होई, उसके पैहले महिन्ने कै पैहल्ड़े दिन पाणी धरती पै तै सूख ग्या। फेर नूह नै जहाज की छात खोलकै देख्या के धरती सूखगी सै। अर दुसरे महिन्ने कै सताईसवें दिन1 तक धरती पूरी तरियां तै सूखगी।
परमेसवर का करार
फेर परमेसवर नै नूह तै कह्या, “तू अपणे बेट्टे, घरआळी अर बहुआं समेत जहाज म्ह तै बाहर लिकड़ आ। तेरै गैल जितने जिन्दा प्राणी सैं यानी पशु-पंछी, जीव-जन्तु, जानवर अर सारे ढाळ के रेंगण आळे जन्तु जो धरती पै रेंगै सैं; उन सारया नै अपणे गैल लिकाड़ ले आ ताके धरती पै उनतै भोत सारे बच्चे पैदा होवै अर वे फूल्लै-फळै, अर धरती पै फैल जावै।” फेर नूह अर उसके बेट्टे अर उसकी घरआळी अर सारी बहू, उसकै गैल लिकड़ आई। अर सारे च्यार पैरां आळे जानवर, रेंगण आळे जन्तु, पंछी, अर जितने जीव जन्तु धरती पै चाल्लै-फिरै सैं, अर सारे ढाळ के जीव जहाज म्ह तै लिकड़ आए।
नूह के जरिये होमबलि चढ़ाणा
फेर नूह नै यहोवा कै खात्तर एक वेदी बणाई; अर सारे शुद्ध पशुआं, अर सारे शुद्ध पंछियाँ म्ह तै, लेकै वेदी पै होमबलि चढ़ाया। इसपै यहोवा नै सुखदायक सुगन्ध पाकै सोच्या, “माणस कै कारण मै फेर कदे धरती नै श्राप न्ही दियुँगा, फेर भी माणस कै मन म्ह बाळकपण तै जो कुछ पैदा होवै सै वो बुरा ए होवै सै; फेर भी जिसा मन्नै सारे प्राणियाँ नै इब मारया सै, उननै दुबारै कदे न्ही मारूँगा। इब तै जिब तक धरती बणी रहवैगी, जिब ताहीं बोण अर काटण का बखत, ठण्डा अर तपण का बखत, गर्मी अर जाड्डे का बखत, दिन अर रात, लगातार होन्दे चले जावैंगे।”
Source notes (1)
- Footnote सताईसवें दिन जल-प्रलय के एक साल अर दस दिन बाद
Haryanvi Bible. Copyright © Beyond Translation. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: Open.Bible. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-11-09.