Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019
भजन संहिता 93
परमेश्वर के राज्य की महिमा
यहोवा राजा है; उसने माहात्म्य का पहरावा पहना है;
यहोवा पहरावा पहने हुए, और सामर्थ्य का फेटा बाँधे है।
इस कारण जगत स्थिर है, वह नहीं टलने का।
हे यहोवा, तेरी राजगद्दी अनादिकाल से स्थिर है,
तू सर्वदा से है।
हे यहोवा, महानदों का कोलाहल हो रहा है1,
महानदों का बड़ा शब्द हो रहा है,
महानद गरजते हैं।
महासागर के शब्द से,
और समुद्र की महातरंगों से,
विराजमान यहोवा अधिक महान है।
तेरी चितौनियाँ अति विश्वासयोग्य हैं;
हे यहोवा, तेरे भवन को युग-युग पवित्रता ही शोभा देती है।
Source notes (1)
- Footnote महानदों का कोलाहल हो रहा है: यहाँ किसी आपदा या संकट की ओर संकेत है जो अपनी शक्ति और उग्रता सब कुछ नष्ट कर देगा। उसकी तुलना समुद्र की प्रचण्ड लहरों से की गई है।
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019. Copyright © Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: Open.Bible. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-11-09.