Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019
भजन संहिता 124
परमेश्वर अपने लोगों का रक्षक
दाऊद की यात्रा का गीत
इस्राएल यह कहे,
कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,
यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता
जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,
तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते1,
जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,
हम उसी समय जल में डूब जाते
और धारा में बह जाते;
उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते।
धन्य है यहोवा,
जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया!
हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया2;
जाल फट गया और हम बच निकले!
यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है,
हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।
Source notes (2)
- Footnote वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते: अर्थात्, वे ऐसे नष्ट हो जाते जैसे निगल लिए गए हों अर्थात् सम्पूर्ण विनाश हो जाता।
- Footnote चिड़ीमार के जाल से छूट गया: ऐसा प्रतीत होता है कि शत्रु ने हमें पूर्णतः अपनी शक्ति के अधीन किया हुआ है परन्तु हम ऐसे बच गए जैसे पक्षी जाल टूटने पर बच जाता है।
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019. Copyright © Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: Open.Bible. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-11-09.