Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019
भजन संहिता 113
स्तुति के योग्य नाम
यहोवा की स्तुति करो!
हे यहोवा के दासों, स्तुति करो,
यहोवा के नाम की स्तुति करो!
यहोवा का नाम
अब से लेकर सर्वदा तक धन्य कहा जाएँ!
उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक,
यहोवा का नाम स्तुति के योग्य है।
यहोवा सारी जातियों के ऊपर महान है,
और उसकी महिमा आकाश से भी ऊँची है।
हमारे परमेश्वर यहोवा के तुल्य कौन है?
वह तो ऊँचे पर विराजमान है,
और आकाश और पृथ्वी पर,
दृष्टि करने के लिये झुकता है।
वह कंगाल को मिट्टी पर से,
और दरिद्र को घूरे पर से उठाकर ऊँचा करता है1,
कि उसको प्रधानों के संग,
अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए। (अय्यू. 36:7)
वह बाँझ को घर में बाल-बच्चों की आनन्द करनेवाली माता बनाता है।
यहोवा की स्तुति करो!
Source notes (1)
- Footnote वह कंगाल को मिट्टी पर से, .... उठाकर ऊँचा करता है: जीवन की तुच्छ अवस्था से वह उन्हें धन-सम्पदा और पद-प्रतिष्ठा में ले आता है।
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019. Copyright © Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: Open.Bible. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-11-09.