2 इतिहास
2 Chronicles
Introduction from this edition
इतिहास की दूसरी पुस्तक
लेखक
यहूदी परम्परा के अनुसार विधिशास्त्री एज्रा इसका लेखक है। 2 इतिहास की पुस्तक का आरम्भ सुलैमान के राज्य के वृत्तान्त से होता है। सुलैमान की मृत्यु के बाद राज्य का विभाजन हो गया। 1 इतिहास की संलग्न पुस्तक, 2 इतिहास इब्रानियों के इतिहास का ही अनवरत वर्णन है- सुलैमान के राज्यकाल से लेकर बाबेल की बन्धुआई तक।
लेखन तिथि एवं स्थान
लगभग 450 - 425 ई. पू.
इतिहास की पुस्तक का तिथि निर्धारण बहुत कठिन है, यद्यपि यह स्पष्ट है कि उसका लेखनकाल बाबेल की बन्धुआई से लौटने के बाद का है।
प्रापक
प्राचीनकाल के यहूदी तथा बाद के सब बाइबल पाठक।
उद्देश्य
2 इतिहास की पुस्तक में अधिकतर 2 शमूएल और 2 राजाओं की पुस्तकों में दी गई जानकारियों का ही पुनरावलोकन है। 2 इतिहास की पुस्तक उस समय के पुरोहितीय पक्ष पर अधिक बल देती है। 2 इतिहास की पुस्तक मुख्यतः राष्ट्र के धार्मिक इतिहास का मूल्यांकन है।
मूल विषय
इस्राएल की आध्यात्मिक विरासत
रूपरेखा
1. सुलैमान के समय का इस्राएल का इतिहास — 1:1-9:31
2. रहोबाम से आहाज तक — 10:1-28:27
3. हिजकिय्याह से यहूदिया के अन्त तक — 29:1-36:23
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019. Copyright © Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: Open.Bible. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-11-09.