Skip to content
BibleKenya

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि

ज़करयाह 13

पाप से शुद्ध करना

“उस दिन दावीद के घराने और येरूशलेम निवासियों को उनके पाप और अशुद्धता से शुद्ध करने के लिये एक झरना फूटेगा.

“उस दिन, मैं देश से सारे मूर्तियों के नाम मिटा दूंगा, और उन्हें फिर कभी याद किया न जाएगा.” सर्वशक्तिमान याहवेह की यह घोषणा है, “मैं देश से भविष्यवक्ताओं और अशुद्धता की आत्मा दोनों को निकाल दूंगा. और फिर भी यदि कोई भविष्यवाणी करे, तो उसको पैदा करनेवाले उसके माता-पिता उससे कहेंगे, ‘अवश्य है कि तू मर जाए, क्योंकि तूने याहवेह के नाम में झूठ बोला है,’ तब उसके खुद के माता-पिता उस भविष्यवाणी करनेवाले को तलवार से मार डालेंगे.

“उस दिन हर एक भविष्यवक्ता अपने भविष्य दर्शन के बारे में लज्जित होगा. वे लोगों को धोखा देने के लिये भविष्यवक्ताओं के लिए निर्धारित बाल से बने कपड़े नहीं पहनेंगे. परंतु हर एक कहेगा, ‘मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं. मैं एक किसान हूं; मैं अपनी जवानी से ही भूमि से अपनी जीविका चलाता आया हूं.’ यदि कोई उससे पूछे, ‘तुम्हारे शरीर पर ये घाव कैसे हैं?’ तो वह उत्तर देगा, ‘मेरे मित्रों के घर में मुझे ये घाव लगे हैं.’

चरवाहा मारा जाएगा, भेड़ें तितर-बितर होगी

“हे तलवार, मेरे चरवाहे के विरुद्ध सक्रिय हो जा,

उस व्यक्ति के विरुद्ध, जो मेरा घनिष्ठ है!”

सर्वशक्तिमान याहवेह की यह घोषणा है.

“चरवाहे पर वार करो,

और भेड़ें तितर-बितर हो जाएंगी,

और मैं बच्चों के विरुद्ध अपना हाथ उठाऊंगा.

याहवेह की घोषणा है, पूरे देश में

दो तिहाई लोगों पर वार करके मार डाला जाएगा;

फिर भी एक तिहाई लोग उसमें बचे रहेंगे.

इन एक तिहाई लोगों को मैं आग में डाल दूंगा;

मैं उन्हें चांदी की तरह परिष्कृत करूंगा

और उन्हें ऐसे परखूंगा, जैसे सोने को परखा जाता है.

वे लोग मेरा नाम लेकर पुकारेंगे

और मैं उनकी सुनूंगा;

मैं कहूंगा, ‘वे मेरे लोग हैं,’

और वे कहेंगे, ‘याहवेह हमारे परमेश्वर हैं.’ ”

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.