Skip to content
BibleKenya

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि

स्तोत्र 95

चलो, हम याहवेह के स्तवन में आनंदपूर्वक गाएं;

अपने उद्धार की चट्टान के लिए उच्च स्वर में मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.

हम धन्यवाद के भाव में उनकी उपस्थिति में आएं

स्तवन गीतों में हम मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.

इसलिये कि याहवेह महान परमेश्वर हैं,

समस्त देवताओं के ऊपर सर्वोच्च राजा हैं.

पृथ्वी की गहराइयों पर उनका नियंत्रण है,

पर्वत शिखर भी उनके अधिकार में हैं.

समुद्र उन्हीं का है, क्योंकि यह उन्हीं की रचना है,

सूखी भूमि भी उन्हीं की हस्तकृति है.

आओ, हम नतमस्तक होकर आराधना करें,

हम याहवेह, हमारे सृजनहार के सामने घुटने टेकें!

क्योंकि वह हमारे परमेश्वर हैं

और हम उनके चराई की प्रजा हैं,

उनकी अपनी संरक्षित1 भेड़ें.

यदि आज तुम उनका स्वर सुनते हो,

“अपने हृदय कठोर न कर लेना. जैसे तुमने मेरिबाह2 में किया था,

जैसे तुमने उस समय बंजर भूमि में मस्साह3 नामक स्थान पर किया था,

जहां तुम्हारे पूर्वजों ने मुझे परखा और मेरे धैर्य की परीक्षा ली थी;

जबकि वे उस सबके गवाह थे, जो मैंने उनके सामने किया था.

उस पीढ़ी से मैं चालीस वर्ष उदास रहा;

मैंने कहा, ‘ये ऐसे लोग हैं जिनके हृदय फिसलते जाते हैं,

वे मेरे मार्ग समझ ही न सके हैं.’

तब अपने क्रोध में मैंने शपथ ली,

‘मेरे विश्राम में उनका प्रवेश कभी न होगा.’ ”

Source notes (3)
  1. Footnote मूल भाषा में हाथ की
  2. Footnote अर्थ: झगड़ा, निर्ग 17:7 देखें
  3. Footnote अर्थ: परीक्षा, निर्ग 17:7 देखें

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.