Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
स्तोत्र 67
संगीत निर्देशक के लिये. तार वाद्यों की संगत के साथ. एक स्तोत्र. एक गीत.
परमेश्वर हम पर अनुग्रह करें, और आशीष दें,
और उनका मुख हम पर प्रकाशित करते रहें.
पृथ्वी पर आपकी इच्छा प्रकाशित होती रहे,
तथा समस्त राष्ट्रों को आपके उद्धार का परिचय प्राप्त हो.
हे परमेश्वर, मनुष्य आपका स्तवन करते रहें;
सभी मनुष्यों द्वारा आपका स्तवन होता रहे.
हर एक राष्ट्र उल्लसित होकर हर्षोल्लास में गाने लगे,
क्योंकि आपका न्याय सभी के लिए खरा है
और आप पृथ्वी के हर एक राष्ट्र की अगुवाई करते हैं.
हे परमेश्वर, मनुष्य आपका स्तवन करते रहें;
सभी मनुष्यों द्वारा आपका स्तवन होता रहे.
पृथ्वी ने अपनी उपज प्रदान की है;
परमेश्वर, हमारे परमेश्वर, हम पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें.
परमेश्वर हम पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखेंगे,
कि पृथ्वी के दूर-दूर तक उनके लिए श्रद्धा प्रसारित हो जाए.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.