Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
स्तोत्र 131
आराधना के लिए यात्रियों का गीत. दावीद की रचना.
याहवेह, मेरा हृदय न तो अहंकार से फूल रहा है,
और न मेरी आंखें घमंड में चढ़ी हुई हैं;
मेरी रुचि न तो असाधारण उपलब्धियों में है,
न चमत्कारों में.
मैंने अपने प्राणों को शांत और चुप कर लिया है,
जैसे माता की गोद में तृप्त शिशु;
मेरा प्राण अब ऐसे ही शिशु-समान शांत है.
इस्राएल, याहवेह पर भरोसा रखो
इस समय और सदा-सर्वदा.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.