Skip to content
BibleKenya

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि

स्तोत्र 126

आराधना के लिए यात्रियों का गीत.

जब याहवेह ने बंदियों को ज़ियोन लौटा लाया,

हम उन पुरुषों के समान थे, जिन्होंने स्वप्न देखा था.

हमारे मुख से हंसी छलक रही थी,

हमारी जीभ पर हर्षगान थे.

राष्ट्रों में यह बात जाहिर हो चुकी थी,

“उनके लिए याहवेह ने अद्भुत कार्य किए हैं.”

हां, याहवेह ने हमारे लिए अद्भुत कार्य किए,

हम हर्ष से भरे हुए थे.

याहवेह, नेगेव की नदी समान,

हमारी समृद्धि लौटा लाइए1.

जो अश्रु बहाते हुए रोपण करते हैं,

वे हर्ष गीत गाते हुए उपज एकत्र करेंगे.

वह, जो रोते हुए बीजारोपण

के लिए बाहर निकलता है,

अपने साथ पूले लेकर

हर्ष गीत गाता हुआ लौटेगा.

Source notes (1)
  1. Footnote समृद्धि लौटा लाइए अर्थात् हमारे बंदियों को ज़ियोन लौटा लाइए

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.