Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
स्तोत्र 110
दावीद की रचना. एक स्तोत्र.
याहवेह मेरे प्रभु ने, राजा से कहा:
“मेरे दायें पक्ष में विराजमान हो जाओ.
तुम्हारे शत्रुओं को मैं
तुम्हारे चरणों की चौकी बना रहा हूं.”
याहवेह ही ज़ियोन से आपके सामर्थ्यवान राजदंड का विस्तार करेंगे,
“आपका शासन आपके शत्रुओं के मध्य बसा होगा!”
आपकी सेना आपकी लड़ाई के समय
स्वेच्छा से आपका साथ देगी,
सबेरे के गर्भ से जन्मी हुई ओस के समान
पवित्रता से सुशोभित होकर
आपके पास आएंगे आपके जवान.
यह याहवेह की शपथ है,
जो अपने वक्तव्य से दूर नहीं होते:
“तुम मेलखीज़ेदेक की शृंखला
में सनातन पुरोहित हो.”
प्रभु आपके दायें पक्ष में तत्पर हैं;
वह उदास होकर राजाओं को कुचल डालेंगे.
वह राष्ट्रों पर अपने न्याय का निर्णय घोषित करेंगे,
मृतकों का ढेर लग जाएगा और संपूर्ण पृथ्वी के न्यायियों की हत्या कर दी जाएगी.
तब महाराज मार्ग के किनारे के झरने से जल का पान करेंगे,
उनका सिर गर्व से ऊंचा होगा.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.