Skip to content
BibleKenya

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि

गणना 26

नई पीढ़ी की गिनती

इस महामारी के बाद याहवेह ने मोशेह तथा पुरोहित अहरोन के पुत्र एलिएज़र को आज्ञा दी, “पितरों के अनुसार बीस वर्ष से अधिक आयु के हर एक इस्राएली की, जो युद्ध के लिए सक्षम हो, गिनती करो.” फिर मोशेह तथा पुरोहित एलिएज़र ने मोआब के मैदानों में उन्हें यरदन तट पर, जो येरीख़ो के निकट है, यह आज्ञा दी, “बीस वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की गिनती की जाए, जैसा कि याहवेह द्वारा मोशेह को आदेश दिया गया है.”

इस अवसर पर मिस्र देश से निकाले गए इस्राएल वंशज ये थे:

इस्राएल का पहलौठा, रियूबेन, रियूबेन के पुत्र

हनोख से हनोखी परिवार;

पल्लू से पल्लुई परिवार;

हेज़रोन से हेज़रोनी परिवार;

कारमी से कारमी परिवार;

रियूबेन के परिवार में यह ही परिवार समूह थे, और इनसे जो गिने गये वे 43,730 थे.

पल्लू का पुत्र एलियाब था, एलियाब के तीन पुत्र थे—नमूएल, दाथान और अबीराम. याद रखो कि दाथान और अबीराम वे दो नेता थे, जो मोशेह और अहरोन के विरोधी हो गए थे. वे कोराह के अनुयायी थे और कोराह याहवेह का विरोधी हो गया था. वही समय था जब भूमि विभाजित हो गई थी और कोराह एवं उसके सभी अनुयायियों को निगल गई थी. कुल दो सौ पचास पुरुष मर गये थे. यह इस्राएल के सभी लोगों के लिए एक संकेत और चेतावनी थी. किंतु कोराह के सारे वंशज नहीं मरे.

शिमओन के गोत्र के ये परिवार थे:

नमूएल से नमूएल के परिवार;

यामिन से यामिन परिवार;

याकिन से याकिन परिवार;

ज़ेराह से जेराही परिवार;

शाऊल से शाऊल परिवार.

शिमओन के परिवार समूह में वे परिवार थे; इसमें कुल 22,200 पुरुष थे.

गाद के परिवार समूह के ये परिवार हैं:

ज़ेफोन से ज़ेफोन परिवार;

हग्गी से हग्गी परिवार;

शूनी से शूनी परिवार;

ओजनी से ओजनी परिवार;

एरी से एरी परिवार;

अरोद से अरोद परिवार;

अरेली से अरेली परिवार;

गाद के परिवार समहू के वे परिवार थे; इनमें कुल 40,500 पुरुष थे.

यहूदाह के दो पुत्र एर और ओनान, कनान में मर गए थे.

यहूदाह के परिवार समूह के ये परिवार हैं:

शेलाह से शेलाह परिवार;

पेरेज़ से पेरेज़ परिवार;

ज़ेराह से ज़ेराह परिवार;

पेरेज़ के ये परिवार हैं:

हेज़रोन से हेज़रोनी परिवार;

हामुल से हामूली परिवार.

यहूदाह के परिवार समूह के वे परिवार थे. इनके कुल पुरुषों की संख्या 76,500 थी.

इस्साखार के परिवार समूह के परिवार ये थे:

तोला से तोला परिवार;

पुव्वाह से पुव्वा परिवार;

याशूब से याशूब परिवार;

शिम्रोन से शिम्रोन परिवार;

इस्साखार के परिवार समूह के वे परिवार थे; इनमें कुल पुरुषों की संख्या 64,300 थी.

ज़ेबुलून के परिवार समूह के परिवार ये थे:

सेरेद से सेरेद परिवार;

एलोन से एलोन परिवार;

याहलील से याहलील परिवार;

ज़ेबुलून के परिवार समूह के वे परिवार थे; इनमें कुल पुरुषों की संख्या 60,500 थी.

योसेफ़ के दो पुत्र मनश्शेह और एफ्राईम थे. हर एक पुत्र अपने परिवारों के साथ परिवार समूह बन गया था.

मनश्शेह के परिवार में ये थे:

माखीर से माखीर परिवार (माखीर गिलआद का पिता था);

गिलआद से गिलआद परिवार;

गिलआद के परिवार ये थे:

ईएजेर से ईएजेर परिवार;

हेलेक से हेलेकी परिवार;

अस्रीएल से अस्रीएल परिवार;

शेकेम से शेकेमी परिवार;

शेमीदा से शेमीदा परिवार;

हेफेर से हेफेर परिवार;

(हेफेर का पुत्र ज़लोफेहाद था. किंतु उसका कोई पुत्र न था; केवल पुत्री थी. उसकी पुत्रियों के नाम महलाह, नोआ, होगलाह, मिलकाह, और तिरज़ाह थे.)

मनश्शेह परिवार समूह के ये परिवार हैं; इनमें कुल पुरुष 52,700 थे.

एफ्राईम के परिवार समूह के ये परिवार थे:

शूतेलाह से शूतेलाही परिवार;

बेकेर से बेकेरी परिवार;

तहान से तहानी परिवार;

एरान शूतेलाह परिवार का था:

उसका परिवार एरनी था.

एफ्राईम के परिवार समूह में ये परिवार थे; कुल पुरुषों की संख्या इसमें 32,500 थी.

वे ऐसे सभी लोग हैं जो योसेफ़ के परिवार समूहों के हैं.

बिन्यामिन के परिवार समूह के परिवार ये थे:

बेला से बेला परिवार;

अशबेल से अशबेली परिवार;

अहीराम से अहीरामी परिवार;

शपूआमि से शपूआमि परिवार;

हूपाम से हूपामी परिवार.

बेला के परिवार में अर्द और नामान थे:

अर्द से अर्दी परिवार;

नामान से नामानी परिवार;

बिन्यामिन के परिवार समूह के ये सभी परिवार थे; इसमें पुरुषों की कुल संख्या 45,600 थी.

दान के परिवार समूह में ये परिवार थे:

शूहाम से शूहाम परिवार समूह.

दान के परिवार समूह से वह परिवार समूह था: शूहाम परिवार समूह में बहुत से परिवार थे. इनमें पुरुषों की कुल संख्या 64,400 थी.

आशेर के परिवार समूह के ये परिवार हैं:

इमनाह से इम्नी परिवार;

इशवी से इशवी परिवार;

बेरियाह से बेरिय परिवार;

बेरियाह के ये परिवार हैं:

हेबेर से हेबेरी परिवार;

मालखिएल से मालखिएल परिवार.

आशेर की एक पुत्री सेराह नाम की थी.

आशेर के परिवार समूह में वे परिवार थे; इसमें पुरुषों की संख्या 53,400 थी.

नफताली के परिवार समूह के ये परिवार थे:

यहसेल, जिससे यहसेली परिवार;

गूनी, जिससे गूनी परिवार;

येसेर, जिससे येसेरी परिवार;

शिल्लेम, जिससे शिल्लेमी परिवार.

नफताली के परिवार समूह के ये परिवार थे. इसमें पुरुषों की कुल संख्या 45,400 थी.

इस प्रकार इस्राएल के पुरुषों की कुल संख्या 6,01,730 थी.

याहवेह ने मोशेह से कहा, “हर एक परिवार समूह के लिये, जिन्हें गिना गया है, मीरास में पर्याप्‍त भूमि दी जाएगी. बड़ा परिवार समूह अधिक भूमि पाएगा, और छोटा परिवार समूह कम भूमि पाएगा. किंतु हर एक परिवार समूह को भूमि मिलेगी जिसके लिए मैंने वचन दिया है, और जो भूमि वे पाएंगे वह उनकी गिनी गई संख्या के बराबर होगी. हर एक परिवार समूह को लाटरी के आधार पर निश्चय करके धरती दी जाएगी और उस प्रदेश का वही नाम होगा जो उस परिवार समूह का होगा. वह प्रदेश बड़े और छोटे परिवार समूहों को पासे फेंककर मीरास बांट दिया जाएगा.”

लेवी का परिवार समूह भी गिना गया. लेवी के परिवार समूह के ये परिवार हैं:

गेरशोन से गेरशोनी परिवार;

कोहाथ से कोहाथ परिवार;

मेरारी से मेरारी परिवार.

लेवी के परिवार समूह से ये परिवार भी थे:

लिबनी परिवार,

हेब्रोनी परिवार,

माहली परिवार,

मूशी परिवार,

कोहाथ परिवार,

(अमराम कहात के परिवार समूह का था; अमराम की पत्नी का नाम योकेबेद था. वह भी लेवी के परिवार समूह की थी. उसका जन्म मिस्र में हुआ था. अमराम और योकेबेद के दो पुत्र अहरोन और मोशेह थे. उनकी एक पुत्री मिरियम भी थी. नादाब, अबीहू, एलिएज़र तथा इथामार का पिता था अहरोन. किंतु नादाब और अबीहू मर गए; क्योंकि उन्होंने याहवेह को उस आग से भेंट चढ़ाई जो उनके लिए स्वीकृत नहीं थी.)

लेवी परिवार समूह के सभी पुरुषों की संख्या 23,000 थी. किंतु ये लोग इस्राएल के अन्य लोगों के साथ नहीं गिने गए थे. वे भूमि नहीं पा सके, जिसे अन्य लोगों को देने का वचन याहवेह ने दिया था.

मोशेह और पुरोहित एलिएज़र ने इन सभी लोगों को गिना. उन्होंने इस्राएल के लोगों को मोआब के मैदान में गिना. यह येरीख़ो से यरदन नदी के पार था. बहुत समय पहले, मोशेह और पुरोहित अहरोन ने इस्राएल के लोगों को सीनायी मरुभूमि में गिना था. किंतु वे सभी लोग मर चुके थे. मोआब के मैदान में मोशेह ने जिन लोगों को गिना, वे पहले गिने गए लोगों से भिन्‍न थे. यह इसलिये हुआ कि याहवेह ने इस्राएल के लोगों से यह कहा था कि वे सभी मरुभूमि में मरेंगे. जो केवल दो जीवित बचे थे; येफुन्‍नेह का पुत्र कालेब और नून का पुत्र यहोशू!

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.