Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
यशायाह 12
स्तुति के गीत
उस दिन तुम कहोगे:
“याहवेह, मैं आपका आभार मानूंगा.
यद्यपि आप मुझसे क्रोधित थे,
अब आपका गुस्सा शांत हो गया
और आपने मुझे शांति दी है.
परमेश्वर मेरे उद्धारकर्ता हैं;
मैं भरोसा रखूंगा और न डरूंगा.
क्योंकि याह, हां याहवेह ही, मेरा बल और मेरा गीत हैं;
वे मेरे उद्धारकर्ता हो गए हैं.”
तुम उद्धार के स्रोतों से
आनंदपूर्वक जल भरोगे.
उस दिन तुम कहोगे:
“याहवेह की प्रशंसा करो, उनके नाम की दोहाई दो;
जनताओं में उनके कामों का प्रचार करो,
उन्हें यह याद दिलाओ कि प्रभु का नाम गौरवान्वित है.
गीतों से याहवेह की स्तुति करो, क्योंकि उन्होंने प्रतापमय काम किए हैं;
और सारी पृथ्वी पर यह प्रकट हो जाए.
ज़ियोन के लोगों, ऊंचे स्वर से जय जयकार करो,
क्योंकि इस्राएल के पवित्र परमेश्वर तुम्हारे साथ हैं.”
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.