Skip to content
BibleKenya

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि

होशेआ 14

आशीष पाने के लिये पश्चात्ताप

हे इस्राएल, याहवेह अपने परमेश्वर के पास लौट आओ.

तुम्हारा पाप ही तुम्हारे पतन का कारण है!

याहवेह की बातों को मानो

और उसके पास लौट आओ.

उससे कहो:

“हमारे सब पापों को क्षमा करें,

और अनुग्रहपूर्वक हमें ग्रहण करें,

कि हम अपने मुंह से धन्यवाद रूपी बलि चढ़ा सकें.

अश्शूर हमारा उद्धार नहीं कर सकता;

हम युद्ध के घोड़ों पर नहीं चढ़ेंगे.

हम अपने हाथों से बनाये चीज़ों को

फिर कभी न कहेंगे ‘हमारे ईश्वर,’

क्योंकि अनाथ को आपसे ही करुणा मिलती है.”

“मैं उनकी बेवफ़ाई को दूर करूंगा,

और स्वछंद रूप से उन्हें प्रेम करूंगा,

क्योंकि मेरा क्रोध उनके ऊपर से हट गया है.

मैं इस्राएल के लिये ओस के समान होऊंगा;

वह कुमुदिनी के फूल के समान खिलेगा.

लबानोन के देवदार वृक्ष के समान

उसकी जड़ें नीचे दूर-दूर तक फैलेंगी;

उसके कोमल अंकुर बढ़ेंगे.

उसका वैभव एक जैतून के पेड़ जैसा होगा,

और उसकी सुगंध लबानोन के देवदार के समान होगी.

लोग फिर से उसकी छाया में निवास करेंगे;

वे अन्‍न की तरह उन्‍नति करेंगे,

वे अंगूर की लता की तरह बढ़ेंगे,

इस्राएल की प्रसिद्धि लबानोन के दाखमधु की तरह होगी.

हे एफ्राईम, मूर्तियों से अब मेरा और क्या काम?

मैं उसे उत्तर दूंगा और उसका ध्यान रखूंगा.

मैं बढ़ते हुए सनोवर पेड़ के समान हूं;

तुम्हारा फलवंत होना मेरे कारण होता है.”

बुद्धिमान कौन है? उन्हें इन बातों का अनुभव करने दो.

समझदार कौन है? उन्हें समझने दो.

याहवेह के रास्ते सही हैं;

धर्मी उन पर चलते हैं,

परंतु विद्रोही उन पर ठोकर खाकर गिरते हैं.

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.