Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
उत्पत्ति 5
आदम के वंशज
यह आदम के वंशजों का प्रलेख है:
जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की, तो उन्होंने मनुष्य को अपने ही रूप में बनाया. परमेश्वर ने मनुष्य को नर तथा नारी कहकर उन्हें आशीष दी और परमेश्वर ने उनका नाम आदम1 रखा.
जब आदम 130 वर्ष के हुए, तब एक पुत्र पैदा हुआ, जिनका रूप स्वयं उन्हीं के समान था; उनका शेत नाम रखा गया. शेत के जन्म के बाद आदम 800 वर्ष के हुए, उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. इस प्रकार आदम कुल 930 साल जीवित रहे, फिर उनकी मृत्यु हो गई.
जब शेत 105 वर्ष के थे, तब एनोश का जन्म हुआ. एनोश के बाद उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए तथा शेत 807 वर्ष और जीवित रहे. जब शेत कुल 912 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.
जब एनोश 90 वर्ष के हुए, तब केनान का जन्म हुआ. केनान के जन्म के बाद एनोश 815 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. जब एनोश कुल 905 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.
जब केनान 70 वर्ष के हुए, तब माहालालेल का जन्म हुआ. माहालालेल के जन्म के बाद, केनान 840 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. इस प्रकार केनान कुल 910 वर्ष के हुए, और उनकी मृत्यु हो गई.
जब माहालालेल 65 वर्ष के हुए, तब यारेद का जन्म हुआ. यारेद के जन्म के बाद, माहालालेल 830 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. जब माहालालेल 895 वर्ष के थे, तब उनकी मृत्यु हो गई.
जब यारेद 162 वर्ष के हुए, तब हनोख का जन्म हुआ. हनोख के जन्म के बाद, यारेद 800 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुईं. जब यारेद कुल 962 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.
जब हनोख 65 वर्ष के हुए, तब मेथुसेलाह का जन्म हुआ. मेथुसेलाह के जन्म के बाद हनोख 300 वर्ष तक परमेश्वर के साथ साथ चलते रहे. उसके अन्य पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. हनोख कुल 265 साल जीवित रहे. हनोख परमेश्वर के साथ साथ चलते रहे. और वे नहीं रहे, क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें अपने पास उठा लिया.
जब मेथुसेलाह 187 वर्ष के हुए, तब लामेख का जन्म हुआ. लामेख के जन्म के बाद, मेथुसेलाह 782 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. जब मेथुसेलाह कुल 969 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.
जब लामेख 182 वर्ष के हुए, तब एक पुत्र का जन्म हुआ, जिनका नाम उन्होंने नोहा2 यह कहकर रखा, “यह बालक हमें हमारे कामों से तथा मेहनत से, और इस शापित भूमि से शांति देगा.” नोहा के जन्म के बाद लामेख 595 वर्ष और जीवित रहे, तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुए. जब लामेख कुल 777 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हुई.
नोहा के 500 वर्ष की आयु में शेम, हाम तथा याफेत का जन्म हुआ.
Source notes (2)
- Footnote आदम अदमा हिब्री भाषा में मिट्टी है
- Footnote नोहा हिब्री भाषा में सांत्वना के शब्द के समान उच्चार हैं
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.
Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.