Skip to content
BibleKenya

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि

उत्पत्ति 36

एसाव के वंशज

एसाव (अर्थात् एदोम) के वंशज इस प्रकार है:

एसाव ने कनान देश की ही कन्याओं से विवाह कर लिया. हित्ती एलोन की पुत्री अदाह, अनाह की पुत्री तथा हिव्वी ज़िबेओन की पौत्री ओहोलिबामाह थे. इसके अलावा उन्होंने इशमाएल की पुत्री नेबाइयोथ की बहन बसेमाथ से भी विवाह किया था.

एसाव से अदाह ने एलिफाज़ को जन्म दिया तथा बसेमाथ ने रियुएल को जन्म दिया, ओहोलिबामाह ने योउश, यालम तथा कोराह को जन्म दिया. कनान देश में ही एसाव के ये पुत्र पैदा हुए.

इसके बाद एसाव अपनी पत्नियों, पुत्र-पुत्रियों, अपने संपूर्ण घर-परिवार, अपने पशु, तथा अपनी समस्त संपत्ति को लेकर, जो उसने कनान देश में पाई थी, अपने भाई याकोब से दूर देश में जाकर रहा. उन दोनों की संपत्ति इतनी अधिक थी कि दोनों का एक साथ रहना मुश्किल था; वह भूमि दोनों परिवारों के पोषण के लिए काफ़ी नहीं थी. उनके पास अत्यधिक पशु थे. इसलिये एसाव (अर्थात् एदोम) सेईर के पर्वतीय क्षेत्र में रहने लगे.

सेईर के पर्वतीय क्षेत्र में बसे हुए एदोमियों के वंश एसाव की पीढ़ियां इस प्रकार हैं.

एसाव के पुत्र थे:

एसाव की पत्नी अदाह से जन्मे एलिफाज़, एसाव दूसरी की पत्नी बसेमाथ का पुत्र रियुएल.

एलिफाज़ के पुत्र:

तेमान, ओमर, ज़ेफो, गाताम तथा केनाज़ थे. एसाव के पुत्र एलिफाज़ की दासी का नाम तिम्ना था, जिसने एलिफाज़ से अमालेक को जन्म दिया. ये एसाव की पत्नी अदाह की संतान हैं.

रियुएल के पुत्र थे:

नाहाथ, ज़ेराह, शम्माह तथा मिज्जाह. ये एसाव की पत्नी बसेमाथ द्वारा पैदा हुए थे.

अनाह की पुत्री, ज़िबेओन की पौत्री, एसाव की पत्नी ओहोलिबामाह के पुत्र

योउश, यालम तथा कोराह थे.

एसाव के पुत्रों में प्रमुख ये थे:

एसाव के बड़े बेटे एलिफाज़ के पुत्र:

तेमान, ओमर, ज़ेफो, केनाज़, कोराह, गाताम, अमालेक. एदोम देश में एलिफाज़ के ये पुत्र थे; ये सभी अदाह वंश के थे.

एसाव के पुत्र रियुएल के पुत्र:

नाहाथ, ज़ेराह, शम्माह, मिज्जाह. ये वे प्रधान हैं, जो एदोम देश में रियुएल द्वारा जन्मे थे—ये वे हैं, जो एसाव की पत्नी बसेमाथ से पैदा हुए थे.

एसाव की पत्नी ओहोलिबामाह से पुत्र हैं:

योउश, यालम, कोराह. ये एसाव की पत्नी अनाह की पुत्री ओहोलिबामाह के द्वारा जन्मे हैं.

ये एसाव (अर्थात् एदोम) के पुत्र तथा उनके प्रधान हैं.

ये उस देश के होरी सेईर के पुत्र हैं:

लोतन, शोबल, ज़िबेओन, अनाह, दिशोन, एज़र तथा दिशान. ये सभी एदोम देश के वे प्रधान हैं. जो होरियों के वंश के सेईर के पुत्र हैं.

लोतन के पुत्र:

होरी तथा होमाम1, तथा तिम्ना लोतन की बहन थी.

शोबल के पुत्र थे:

अलवान, मानाहाथ, एबल, शेफो तथा ओनम.

ज़िबेओन के पुत्र ये है:

अइयाह तथा अनाह (यह वही अनाह है, जिसने निर्जन देश में, अपने पिता ज़िबेओन के गधों को चराते हुए गर्म पानी के झरने की खोज की थी.)

अनाह की संतान हैं:

दिशोन तथा ओहोलिबामाह, जो अनाह की पुत्री थी.

दिशोन के पुत्र:

हेमदान, एशबान, इथरान तथा चेरन.

एज़र के पुत्र:

बिलहान, त्सावन और आकन.

दिशान के पुत्र:

उज़ और अरान.

वे प्रधान, जो होरियों वंश के, ये है:

लोतन, शोबल, ज़िबेओन, अनाह, दिशोन, एज़र तथा दिशान.

सेईर देश में होरी जाति के लोग प्रधान बने.

एदोम के शासक

इसके पहले कि इस्राएल पर किसी राजा का शासन होता, एदोम देश पर राज्य करनेवाले राजा ये थे:

बेओर का पुत्र बेला एदोम का राजा बना, तथा उसके द्वारा शासित नगर का नाम था दिनहाबाह.

बेला के मरने के बाद, उसके स्थान पर बोज़राहवासी ज़ेराह का पुत्र योबाब राजा बना.

योबाब के मरने के बाद, उसके स्थान पर तेमानियों के देश का व्यक्ति हुशम राजा बना.

हुशम के मरने के बाद, उसके स्थान पर बेदद का पुत्र हदद राजा बना. उसने मोआब देश में मिदियानी सेना को हरा दिया. उसके द्वारा शासित नगर का नाम था आविथ.

हदद के मरने के बाद, उसके स्थान पर मसरेकाह का सामलाह राजा बना.

सामलाह के मरने के बाद, फरात नदी पर बसे रेहोबोथ का निवासी शाऊल उनके स्थान पर राजा बना.

शाऊल के मरने के बाद, उसके स्थान पर अखबोर का पुत्र बाल-हनन राजा बना.

अखबोर के पुत्र बाल-हनन के मरने के बाद, उसके स्थान पर हदद2 राजा बना. उस नगर का नाम पाऊ था तथा उसकी पत्नी का नाम मेहेताबेल था. वह मातरेद की पुत्री, और मातरेद मेत्साहब की पुत्री थी.

एसाव के वंश में जो प्रधान थे उनके नाम:

तिम्ना, अलवाह, यथेथ,

ओहोलिबामाह, एलाह, पिनोन,

केनाज़, तेमान, मिबज़ार,

मगदिएल, इराम.

ये सभी एदोम देश के प्रधान हुए. एक प्रदेश में जो रहा, उस प्रदेश का नाम भी वही था जो उनका पारिवारिक नाम था.

यह एसाव, जो एदोमियों का गोत्रपिता था, उसका परिवार है.

Source notes (2)
  1. Footnote इसे होमाम भी बुलाता था. 1 इति 1:39 देखें
  2. Footnote कुछ पाण्डुलिपियों में हदर

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि. Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Licensed under CC BY-SA 4.0. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.