Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 98

उद्धार और न्याय के लिये स्तुतिगान

भजन

यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ,

क्योंकि उसने आश्‍चर्यकर्म किए हैं!

उसके दाहिने हाथ और पवित्र भुजा ने उसके लिये उद्धार किया है!

यहोवा ने अपना किया हुआ उद्धार प्रकाशित किया,

उसने अन्यजातियों की दृष्टि में अपना धर्म प्रगट किया है।

उसने इस्राएल के घराने पर की अपनी करुणा

और सच्चाई की सुधि ली,

और पृथ्वी के सब दूर-दूर देशों ने हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार देखा है। (लूका 1:54, प्रेरि. 28:28)

हे सारी पृथ्वी1 के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो;

उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ! (यशा. 44:23)

वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ,

वीणा बजाकर भजन का स्वर सुनाओ।

तुरहियां और नरसिंगे फूँक फूँककर

यहोवा राजा का जयजयकार करो।

समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें;

जगत और उसके निवासी महाशब्द करें!

नदियाँ तालियाँ बजाएँ;

पहाड़ मिलकर जयजयकार करें।

यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है।

वह धर्म से जगत का,

और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा। (प्रेरि. 17:31)

Source notes (1)
  1. Footnote सारी पृथ्वी: यह घटना इतनी महत्त्वपूर्ण है कि सब जातियाँ उत्सव मनाएँ। यह विश्वव्यापी उल्लास एवं आनन्द का विषय है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.