Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 82

सच्चे न्याय के लिए विनती

आसाप का भजन

परमेश्वर दिव्य सभा में खड़ा है:

वह ईश्वरों के बीच में न्याय करता है।

“तुम लोग कब तक टेढ़ा न्याय करते

और दुष्टों का पक्ष लेते रहोगे1? (सेला)

कंगाल और अनाथों का न्याय चुकाओ,

दीन-दरिद्र का विचार धर्म से करो।

कंगाल और निर्धन को बचा लो;

दुष्टों के हाथ से उन्हें छुड़ाओ।”

वे न तो कुछ समझते और न कुछ जानते हैं,

परन्तु अंधेरे में चलते फिरते रहते हैं2;

पृथ्वी की पूरी नींव हिल जाती है।

मैंने कहा था “तुम ईश्वर हो,

और सब के सब परमप्रधान के पुत्र हो; (यूह. 10:34)

तो भी तुम मनुष्यों के समान मरोगे,

और किसी प्रधान के समान गिर जाओगे।”

हे परमेश्वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर;

क्योंकि तू ही सब जातियों को अपने भाग में लेगा!

Source notes (2)
  1. Footnote दुष्टों का पक्ष लेते रहोगे: अर्थात् दुष्टों का साथ देना और उन्हीं का पक्ष पोषण करना। अर्थात् दुष्टों का साथ देना और उन्हीं का पक्ष पोषण करना।
  2. Footnote परन्तु अंधेरे में चलते फिरते रहते हैं: विधान के अज्ञान में और वस्तु तथा स्थिति के तथ्यों से अज्ञान।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.