Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 70

सहायता के लिये प्रार्थना

प्रधान बजानेवाले के लिये: स्मरण कराने के लिये दाऊद का भजन

हे परमेश्वर, मुझे छुड़ाने के लिये, हे यहोवा, मेरी सहायता करने के लिये फुर्ती कर!

जो मेरे प्राण के खोजी हैं,

वे लज्जित और अपमानित हो जाए1!

जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं,

वे पीछे हटाए और निरादर किए जाएँ।

जो कहते हैं, “आहा, आहा!”

वे अपनी लज्जा के मारे उलटे फेरे जाएँ।

जितने तुझे ढूँढ़ते हैं, वे सब तेरे कारण हर्षित और आनन्दित हों!

और जो तेरा उद्धार चाहते हैं, वे निरन्तर कहते रहें, “परमेश्वर की बड़ाई हो!”

मैं तो दीन और दरिद्र हूँ;

हे परमेश्वर मेरे लिये फुर्ती कर!

तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है;

हे यहोवा विलम्ब न कर!

Source notes (1)
  1. Footnote वे लज्जित और अपमानित हो जाए: यह निश्चितता का अभिप्राय है कि वे लज्जित किए जाएँगे, वे धूल में मिला दिए जाएँगे, अर्थात् वे सफल नहीं होंगे या उनके उद्देश्य विफल किए जाएँगे।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.