Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 67

धन्यवाद का भजन

प्रधान बजानेवाले के लिये तारवाले बाजों के साथ भजन, गीत

परमेश्वर हम पर अनुग्रह करे और हमको आशीष दे;

वह हम पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, (सेला)

जिससे तेरी गति पृथ्वी पर,

और तेरा किया हुआ उद्धार सारी जातियों में जाना जाए। (लूका 2:30,31, तीतु. 2:11)

हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें;

देश-देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें।

राज्य-राज्य के लोग आनन्द करें,

और जयजयकार करें,

क्योंकि तू देश-देश के लोगों का न्याय धर्म से करेगा,

और पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुआई करेगा1। (सेला)

हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें;

देश-देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें।

भूमि ने अपनी उपज दी है,

परमेश्वर जो हमारा परमेश्वर है, उसने हमें आशीष दी है।

परमेश्वर हमको आशीष देगा;

और पृथ्वी के दूर-दूर देशों के सब लोग उसका भय मानेंगे।

Source notes (1)
  1. Footnote पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुआई करेगा: अर्थात् परमेश्वर उन्हें निर्देश देगा कि उन्हें क्या करना है। परमेश्वर उन्हें समृद्धि, आनन्द और उद्धार के मार्ग में लेकर चलेगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.