Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 61

रक्षा के लिये प्रार्थना

प्रधान बजानेवाले के लिये तारवाले बाजे के साथ दाऊद का भजन

हे परमेश्वर, मेरा चिल्लाना सुन,

मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दे।

मूर्छा खाते समय मैं पृथ्वी की छोर से भी तुझे पुकारूँगा,

जो चट्टान मेरे लिये ऊँची है, उस पर मुझ को ले चल1;

क्योंकि तू मेरा शरणस्थान है,

और शत्रु से बचने के लिये ऊँचा गढ़ है।

मैं तेरे तम्बू में युगानुयुग बना रहूँगा।

मैं तेरे पंखों की ओट में शरण लिए रहूँगा। (सेला)

क्योंकि हे परमेश्वर, तूने मेरी मन्नतें सुनीं,

जो तेरे नाम के डरवैये हैं, उनका सा भाग तूने मुझे दिया है।

तू राजा की आयु को बहुत बढ़ाएगा;

उसके वर्ष पीढ़ी-पीढ़ी के बराबर होंगे।

वह परमेश्वर के सम्मुख सदा बना रहेगा;

तू अपनी करुणा और सच्चाई को उसकी रक्षा के लिये ठहरा रख।

इस प्रकार मैं सर्वदा तेरे नाम का भजन गा गाकर

अपनी मन्नतें हर दिन पूरी किया करूँगा।

Source notes (1)
  1. Footnote जो चट्टान मेरे लिये ऊँची है, उस पर मुझ को ले चल: ऐसे शरणस्थान पर, किसी दृढ़ गढ़ में जहाँ मैं सुरक्षित रहूँ।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.