Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 6

दया के लिये प्रार्थना

प्रधान बजानेवाले के लिये: तारवाले बाजों के साथ। खर्ज की राग में, दाऊद का भजन

हे यहोवा, तू मुझे अपने क्रोध में न डाँट1,

और न रोष में मुझे ताड़ना दे।

हे यहोवा, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं कुम्हला गया हूँ;

हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हड्डियों में बेचैनी है।

मेरा प्राण भी बहुत खेदित है।

और तू, हे यहोवा, कब तक? (यूह. 12:27)

लौट आ, हे यहोवा2, और मेरे प्राण बचा;

अपनी करुणा के निमित्त मेरा उद्धार कर।

क्योंकि मृत्यु के बाद तेरा स्मरण नहीं होता;

अधोलोक में कौन तेरा धन्यवाद करेगा?

मैं कराहते-कराहते थक गया;

मैं अपनी खाट आँसुओं से भिगोता हूँ;

प्रति रात मेरा बिछौना भीगता है।

मेरी आँखें शोक से बैठी जाती हैं,

और मेरे सब सतानेवालों के कारण वे धुँधला गई हैं।

हे सब अनर्थकारियों मेरे पास से दूर हो;

क्योंकि यहोवा ने मेरे रोने का शब्द सुन लिया है। (मत्ती 7:23, लूका 13:27)

यहोवा ने मेरा गिड़गिड़ाना सुना है3;

यहोवा मेरी प्रार्थना को ग्रहण भी करेगा।

मेरे सब शत्रु लज्जित होंगे और बहुत ही घबराएँगे;

वे पराजित होकर पीछे हटेंगे, और एकाएक लज्जित होंगे।

Source notes (3)
  1. Footnote मुझे अपने क्रोध में न डाँट: जैसे कि मानो उस पर आनेवाले कष्टों के द्वारा उसको झिड़क रहा है।
  2. Footnote लौट आ, हे यहोवा: जैसे कि मानो वह उसे छोड़कर चला गया और उसे मरने के लिए छोड़ दिया है।
  3. Footnote यहोवा ने मेरा गिड़गिड़ाना सुना है: जैसा उसने किया है, वैसा वह आगे भी करेगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.