Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 29

परमेश्वर की आवाज

दाऊद का भजन

हे परमेश्वर के पुत्रों, यहोवा का,

हाँ, यहोवा ही का गुणानुवाद करो,

यहोवा की महिमा और सामर्थ्य को सराहो।

यहोवा के नाम की महिमा करो;

पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत् करो।

यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुनाई देती है;

प्रतापी परमेश्वर गरजता है,

यहोवा घने मेघों के ऊपर रहता है। (अय्यू. 37:4,5)

यहोवा की वाणी शक्तिशाली है,

यहोवा की वाणी प्रतापमय है।

यहोवा की वाणी देवदारों को तोड़ डालती है;

यहोवा लबानोन के देवदारों को भी तोड़ डालता है।

वह लबानोन को बछड़े के समान

और सिर्योन को साँड़ के समान उछालता है।

यहोवा की वाणी आग की लपटों को चीरती है।

यहोवा की वाणी वन को हिला देती है,

यहोवा कादेश के वन को भी कँपाता है।

यहोवा की वाणी से हिरनियों का गर्भपात हो जाता है।

और जंगल में पतझड़ होता है;

और उसके मन्दिर में सब कोई

“महिमा ही महिमा” बोलते रहते है।

जल-प्रलय के समय यहोवा विराजमान था;

और यहोवा सर्वदा के लिये राजा होकर

विराजमान रहता है।

यहोवा अपनी प्रजा को बल देगा;

यहोवा अपनी प्रजा को शान्ति की आशीष देगा1।

Source notes (1)
  1. Footnote यहोवा अपनी प्रजा को शान्ति की आशीष देगा: उन्हें आँधी और तूफान में किसी बात का डर न होगा, वे किसी बात से नहीं डरेंगे। वह उन्हें आँधी में शान्ति की आशीष देगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.