Skip to content
BibleKenya

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 26

एक खरे व्यक्ति की प्रार्थना

दाऊद का भजन

हे यहोवा, मेरा न्याय कर,

क्योंकि मैं खराई से चलता रहा हूँ,

और मेरा भरोसा यहोवा पर अटल बना है।

हे यहोवा, मुझ को जाँच और परख1;

मेरे मन और हृदय को परख।

क्योंकि तेरी करुणा तो मेरी आँखों के सामने है,

और मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलता रहा हूँ।

मैं निकम्मी चाल चलनेवालों के संग नहीं बैठा,

और न मैं कपटियों के साथ कहीं जाऊँगा;

मैं कुकर्मियों की संगति से घृणा रखता हूँ,

और दुष्टों के संग न बैठूँगा।

मैं अपने हाथों को निर्दोषता के जल से धोऊँगा2,

तब हे यहोवा मैं तेरी वेदी की प्रदक्षिणा करूँगा, (भज. 73:13)

ताकि तेरा धन्यवाद ऊँचे शब्द से करूँ,

और तेरे सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करूँ।

हे यहोवा, मैं तेरे धाम से

तेरी महिमा के निवास-स्थान से प्रीति रखता हूँ।

मेरे प्राण को पापियों के साथ,

और मेरे जीवन को हत्यारों के साथ न मिला3।

वे तो ओछापन करने में लगे रहते हैं,

और उनका दाहिना हाथ घूस से भरा रहता है।

परन्तु मैं तो खराई से चलता रहूँगा।

तू मुझे छुड़ा ले, और मुझ पर दया कर।

मेरे पाँव चौरस स्थान में स्थिर है;

सभाओं में मैं यहोवा को धन्य कहा करूँगा।

Source notes (3)
  1. Footnote मुझ को जाँच और परख: उसने यहोवा से याचना की कि उसके विषय में नियमनिष्ठ एवं अटल परिक्षण करे।
  2. Footnote मैं अपने हाथों को निर्दोषता के जल से धोऊँगा: भजनकार अपनी निर्दोषता का एक और प्रमाण देता है। शुद्धता उसके जीवन का एक प्रेरणात्मक नियम था ताकि वह स्वामी की आराधना और सेवा पवित्रता में करे।
  3. Footnote मेरे जीवन को हत्यारों के साथ न मिला: रक्तपात करनेवालों, रक्त बहानेवाले, लुटेरे, हत्यारे - दुष्टों का वर्णन करने के शब्द।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019. Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Licensed under CC BY-SA 4.0. Source: eBible.org. Typeset from the source files; no intended changes to scripture wording. BibleKenya is not endorsed by the rights holder.

Full source notice & licence · CC BY-SA 4.0 · SourceEdition imported 2026-10-25.

BibleKenya

Reader settings

Theme
Font
Alignment
Reading width

Saved in this browser and used offline too. Press ? for keyboard shortcuts.